आकाल - द अनकंकरड’ के लिए Gippy को मिला बेस्ट डायरेक्टर अवॉर्ड, पंजाबी सिनेमा का बढ़ा मान
punjabkesari.in Saturday, May 02, 2026 - 03:22 PM (IST)
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार और मल्टीटैलेंटेड फिल्ममेकर Gippy Grewal को उनकी फिल्म Akaal- The Unconquered के लिए बेस्ट डायरेक्टर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें Dada Saheb Phalke Award में मिला, जो भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े अवॉर्ड्स में गिना जाता है।
‘आकाल’ की दमदार कहानी ने जीता दिल
Akaal- The Unconquered को गिप्पी ग्रेवाल ने खुद लिखा और डायरेक्ट किया है। फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस दोनों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। इसकी दमदार कहानी, बड़े पैमाने पर शूटिंग और इमोशनल गहराई ने इसे खास बना दिया।
गिप्पी ग्रेवाल बोले- 'ये फिल्म मेरे दिल के बेहद करीब'
अवॉर्ड मिलने के बाद Gippy Grewal ने कहा कि यह फिल्म उनके दिल के बेहद करीब है और इसे बनाने में उन्होंने पूरी मेहनत और जुनून लगाया। उन्होंने इस सफलता का श्रेय अपनी पूरी टीम, कास्ट और दर्शकों को दिया, जिन्होंने फिल्म को इतना प्यार दिया।
पंजाबी सिनेमा को ग्लोबल लेवल पर पहुंचाने में योगदान
यह सम्मान सिर्फ गिप्पी ग्रेवाल की जीत नहीं, बल्कि पूरे पंजाबी सिनेमा के लिए गर्व का पल है। उनकी फिल्मों ने इंडस्ट्री को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई है।
अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर फैंस में एक्साइटमेंट
गिप्पी ग्रेवाल अब अपने अगले बड़े प्रोजेक्ट्स को लेकर भी चर्चा में हैं। जल्द ही वह Carry On Jatta 4 और Warning 3 & 4 जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है। इस सम्मान के साथ Gippy Grewal ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह सिर्फ एक स्टार नहीं, बल्कि एक विजनरी फिल्ममेकर भी हैं, जो लगातार दर्शकों को बेहतरीन और असरदार सिनेमा दे रहे हैं।
