Farrhana Bhatt ने निकाला अपनी मां को घर से बाहर ! बहन ने लगाए संगीन आरोप...मां बोलीं- किसी की औकात नहीं मुझे घर से निकाले
punjabkesari.in Sunday, Jun 28, 2026 - 05:24 PM (IST)
Farrhana Bhatt : बिग बॉस 19 से अपनी पहचान बनाने वाली फरहाना भट्ट इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से काफी सुर्खियों में चल रही हैं। हाल ही में एक लड़की जिसका नाम फैजाना है, उसने बताया कि मैं फरहाना की सगी बहन हूं और उसने आरोप लगाया है कि फरहाना ने अपनी मां को घर से बाहर निकाल दिया, जिस वजह उनकी मां की हालत बहुत नाजुक है। इतना ही नहीं फैजाना ने उनके ऊपर बहुत से और भी आरोप लगाए हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर फरहाना को काफी ट्रोल किया जा रहा है लेकिन ये अभी आधा सच है। इसके बाद फरहाना की मां ने भी एक वीडियो बनाई है और इस तरह के आरोपों को ख़ारिज कर अपनी बेटी फरहाना का साथ दिया है।

> It's very shameful to bring your mom in fd wars 💔
— Avi (@avihoon) June 27, 2026
> Farrhana was getting hate so she asked her mother to make video.
> She could've clarified herself but her ego is bigger than everything
> Mom looks sad, it is possible that she was forced to say all this!!#FarrhanaBhatt . pic.twitter.com/EAblBhZ8JL
मां अफरोजा ने किया बेटी फरहाना का सपोर्ट
इसके बाद फरहाना की मां ने स्पेशल इस मुद्दे पर वीडियो बनाई और इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। इस वीडियो में उन्होंने उस लड़की द्वारा लगाए गए सरे आरोपों को झूठा बताया है। इसी के साथ फरहाना का सपोर्ट भी किया है और कहा कि किसी भी इतनी औकात नहीं जो मुझे मेरे घर से बाहर निकाले। इसके बाद फरहाना के इस फॅमिली ड्रामे के एक नया ट्विस्ट आ गया है। इसी के साथ कुछ लोग उनकी मां का खूब समर्थन कर रहे हैं कि उन्होंने खुद सबके सामने आके सच सबको बताया।
फरहाना की मां ने कही ये बात
इस वीडियो में फरहाना की मां ने कहा- अस्सलामु अलैकुम। मैं फरहाना की मां हूं, जैसा कि आप मुझे जानते हैं। वीडियो में अपना परिचय देते हुए फरहाना भट्ट की मां अफरोजा ने कहा, 'अस्सलामु अलैकुम। मैं फरहाना की मां हूं, जैसा कि आप मुझे जानते हैं। मुझे सोशल मीडिया पर आने और बोलने का फैसला लेना पड़ा, क्योंकि मैं मजबूर हो गई थी। कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर ये चल रहा है कि मुझे फरहाना ने घर से निकाल दिया। किसी की मजाल नहीं है कि मुझे फरहाना के घर से निकाल सके। फरहाना मेरी बेटी थी, है और रहेगी। मैंने उसको जन्म दिया है और मैं उसी मां हूँ। इसके बाद उन्होंने कहा कि यदि खुद फरहाना को पता चला कि कोई मुझे घर से बाहर निकाल रहा है तो वो उसे ही निकाल देगी।
उसने मेरे लिए बहुत कुछ किया कि और वो ऐसा करने के बारे में सोच भी नहीं सकती। मेरी बेटी ने अपने जीवन में बहुत मेहनत की है, मैं उस मेहनत को कभी बेकार नहीं होने दूंगी और न ही किसी को करने दूंगी। हेटर्स इस बात का ध्यान रखें कि मैं उसको किसी के सर पर चढ़ने नहीं दूंगी।
वीडियो को मिल रहा मिक्स रिएक्शन
जब फरहाना की मां ने ये वीडियो अपलोड की उसके बाद कुछ लोग तो उनका बहुत साथ दे रहे हैं लेकिन कुछ लोगों का कहना है कि शायद फरहाना ने अपनी मां से वीडियो जबरदस्ती बनाई है।

