अर्जुन ने रिमिक्स गानों पर कहा- एक ही चीज को अलग-अलग तरह से कितना बेच सकते हैं

punjabkesari.in Thursday, Mar 28, 2019 - 04:18 PM (IST)

नई दिल्ली। मल्टी टैलेंटटेड अर्जुन कानूनगो सिंगर होने के साथ-साथ संगीतकार, अभिनेता और बिजनेसमैन  भी हैं। शास्त्रीय संगीत का ज्ञान रखने वाले अर्जुन को साल 2013 में आई सैफ अली खान की फिल्म 'गो गोआ गॉन' के गाने 'खून चूस ले' से पहचान मिली। इसके अलावा अर्जुन अपने म्यूजिक वीडियो 'बाकी बातें पीने के बाद' और 'आया न तू' आदि में भी नजर आ चुके हैं। फिलहाल अर्जुन ने अपने नए सिंगल कोे लेकर बातचीत की- 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Sunshine boy ☀️

A post shared by Arjun Kanungo (@arjunkanungo) on Mar 5, 2019 at 9:12pm PST

अर्जुन ने बताया कि उन्हें आर्मी से बेहद लगाव और प्यार है इसलिए उन्होंने अपने इस गाने को आर्मी से जोड़ा है। अर्जुन के नए सिंगल का नाम 'तू ना तेरा' है। इसने इंटरनेट पर धूम मचा दी है। इस गाने को अब तक 15 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने को इमोशनल टच देते हुए बेहतरीन तरीके से फिल्माया गया है। इसके लिए अर्जुन ने कसरत और मार्शल आर्ट के साथ-साथ बंदूक चालाना भी सीखा। इस गाने में बतौर फीमेल लीड फैशन मॉडल कार्ला डेनिस भी हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

What a night ❤️ #mumbai #tsec #trifles2019

A post shared by Arjun Kanungo (@arjunkanungo) on Mar 14, 2019 at 12:19am PDT

गायक अर्जुन कानूनगो का कहना है कि किसी फिल्म में गाना गाना और लाइव परफॉर्म करना दोनों में काफी अतंर है। जब हम स्टूडियो में रिकॉडिंग करते हैं तो हमें साधारण तरीके से गाना होता है, इसके अलावा जब हम स्टेज पर परफॉर्म करते हैं तो हम एक अलग जोश के साथ गाते हैं, अपने तरीके से गाते हैं और इसमें ज्यादा मजा भी आता है।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

The crowds keep getting bigger and louder. Our love will be strong and unbroken forever ❤️ #Fanungofam #TeamFanungo #kolkata 📷: @soul_shutter_

A post shared by Arjun Kanungo (@arjunkanungo) on Mar 15, 2019 at 7:14am PDT

अपने पसंदीदा सिंगर के बारे में अर्जुन ने बताया कि अरिजीत सिंह उनके फेवरेट सिंगर हैं। अर्जुन से जब ये पूछा गया कि उन्हें गानों को रीक्रिएट करना कितना पसंद है..? इस पर उनका कहना था पसंद तो है, लेकिन एक हद तक। उन्होंने ये भी कहा कि आजकल तो वही काम हो रहा है कि एक चीज को आप अलग-अलग तरह से कितना बेच सकते हैं। बस वही सब कर रहे हैं। उन्होंने एक खास बात ये भी कही कि किसी भी गाने को रीक्रिएट करना किसी सिंगर की गलती नहीं होती। उन्हें तो जैसा कहा जाता है, वे वैसा ही करते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Chandan

Recommended News

Related News