‘डोंट बी शाइ’ की यंग और कूल गैंग का दिखा नया अंदाज, आलिया भट्ट ने शेयर किया पोस्टर

punjabkesari.in Tuesday, Aug 25, 2026 - 04:57 PM (IST)

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर ‘डोंट बी शाइ’ का नया पोस्टर शेयर किया है, जिसमें फिल्म की लीड कास्ट की यंग एनर्जी और कूल अंदाज देखने को मिल रहा है। फिल्म में आरुषि बजाज, पीयूष खाटी, बियांका अरोड़ा और अंश दुग्गल मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म दोस्ती, प्यार और जिंदगी में बड़े होने के दौरान आने वाली उलझनों को मजेदार और दिल छू लेने वाले अंदाज में पेश करेगी।

आलिया और शाहीन भट्ट ने किया प्रोड्यूस
‘डोंट बी शाइ’ को श्रीति मुखर्जी ने लिखा और डायरेक्ट किया है। फिल्म को आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट ने अपने प्रोडक्शन बैनर इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस के तहत प्रोड्यूस किया है। वहीं ग्रिश्मा शाह और विकेश भुटानी इसके को-प्रोड्यूसर हैं। फिल्म में कुणाल रॉय कपूर, अनुराग बसु, नेहा धूपिया और अंजू अल्वा नाइक भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by αlia bhatt 💛 (@aliaabhatt)

दोस्ती, प्यार और बड़े होने की कहानी
फिल्म की कहानी एक ऐसी यंग गैंग के इर्द-गिर्द घूमती है, जो दोस्ती और प्यार के साथ जिंदगी के नए पड़ाव को समझने की कोशिश करती है। ‘डोंट बी शाइ’ में यंग जनरेशन की भावनाओं, रिश्तों और कमिंग-ऑफ-एज जर्नी को हल्के-फुल्के और इमोशनल अंदाज में दिखाने की कोशिश की गई है।

25 सितंबर को प्राइम वीडियो पर होगा प्रीमियर
‘डोंट बी शाइ’ का प्रीमियर 25 सितंबर 2026 को भारत समेत दुनियाभर के 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में सिर्फ Prime Video पर होगा। फिल्म हिंदी भाषा में इंग्लिश सबटाइटल्स के साथ रिलीज की जाएगी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Manisha