दिव्येंदु का ‘बैडी एरा’ वायरल! Glory में रॉ और रग्ड अवतार ने उड़ाए फैंस के होश

punjabkesari.in Thursday, May 14, 2026 - 02:08 PM (IST)

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। दिव्येंदु इन दिनों अपनी नई सीरीज़ Glory को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं। इस सीरीज़ में उन्होंने “देव” नाम के ऐसे किरदार को निभाया है जो गुस्से, दर्द, वफादारी और इमोशनल टूटन से भरा हुआ है। दिव्येंदु का यह नया रॉ और इंटेंस अवतार दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। उनके चेहरे के एक्सप्रेशन से लेकर एक्शन तक, हर फ्रेम में अलग ही एनर्जी देखने को मिल रही है।

रॉ एग्रेसन और इमोशनल कॉन्फ्लिक्ट ने जीता दिल
दिव्येंदु हमेशा से अपने अनप्रेडिक्टेबल किरदारों के लिए जाने जाते रहे हैं लेकिन Glory में उन्होंने खुद को पूरी तरह नए अंदाज में पेश किया है। सीरीज़ में उनका किरदार हिंसा और संवेदनशीलता के बीच झूलता दिखाई देता है। चाहे दमदार फाइट सीन हों या खामोशी में छिपा दर्द, दिव्येंदु ने हर मोमेंट को बेहद रियल और इमोशनल बना दिया है।

सोशल मीडिया पर छाया ‘देव’ का क्रेज
सोशल मीडिया पर फैंस लगातार दिव्येंदु की तारीफ कर रहे हैं। लोगों को उनका रग्ड लुक, एंग्री यंग मैन वाली वाइब और इमोशनल गुस्सा काफी पसंद आ रहा है। कई यूजर्स ने इसे उनके करियर का सबसे ट्रांसफॉर्मेटिव रोल बताया है। फैंस का कहना है कि दिव्येंदु ने इस किरदार में ऐसी रॉनेस दिखाई है जो लंबे समय तक याद रखी जाएगी।

इंडस्ट्री से भी मिल रही तारीफ
दिव्येंदु की परफॉर्मेंस को इंडस्ट्री से जुड़े कलाकारों ने भी सराहा है। अभिषेक बनर्जी और रसिका दुगल जैसे सितारों ने भी उनके काम की तारीफ की है। कई रिव्यूज़ में कहा गया कि Glory की सबसे बड़ी ताकत दिव्येंदु का किरदार और उनकी इंटेंस स्क्रीन प्रेजेंस है।

आने वाले प्रोजेक्ट्स पर भी बढ़ा एक्साइटमेंट
Glory के बाद अब फैंस दिव्येंदु की अगली फिल्मों और प्रोजेक्ट्स का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अभिनेता जल्द ही Peddi और Mirzapur The Film में नजर आने वाले हैं। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि दिव्येंदु इस समय अपने करियर के सबसे दमदार फेज में चल रहे हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Reetu sharma

Related News