10 साल बाद मां बनने जा रहीं Divyanka Tripathi, गोद भराई की वीडियो ने जीता दिल
punjabkesari.in Sunday, Apr 05, 2026 - 01:50 PM (IST)
Mumbai : टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस Divyanka Tripathi शादी के 10 साल बाद मां बनने जा रही हैं। 41 साल की उम्र में उनके घर जल्द ही बच्चों की किलकारियां गूंजने वाली हैं। इसी बीच उनकी गोद भराई (बेबी शॉवर) की रस्मों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो सामने आने के बाद फैंस से लेकर टीवी सेलेब्स तक सभी दिव्यांका को बधाइयां दे रहे हैं। दिव्यांका की गोद भराई की रस्में बेहद प्राइवेट तरीके से आयोजित की गईं, जिसमें सिर्फ परिवार के लोग और करीबी दोस्त ही शामिल हुए। इस दौरान उनके पति विवेक दहिया भी उन पर खूब प्यार लुटाते नजर आए।

खबरों के मुताबिक, दिव्यांका त्रिपाठी जुड़वा बच्चों की मां बनने वाली हैं। ऐसे में उनकी प्रेग्नेंसी की खुशी और भी ज्यादा बढ़ गई है। गोद भराई के दौरान दिव्यांका के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा था और वह बेहद खुश दिखाई दे रही थीं। इस खास मौके पर उनके मायके और ससुराल वालों ने उन्हें कई खास गिफ्ट भी दिए।
वहीं, विवेक दहिया इस दौरान दिव्यांका के बेबी बंप को किस करते और आने वाले बच्चों को लेकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए नजर आए। दोनों की यह प्यारी केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आ रही है।

आपको बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की शादी साल 2016 में हुई थी। शादी के बाद से ही फैंस दिव्यांका के मां बनने का इंतजार कर रहे थे। अब जब यह खुशखबरी सामने आई है, तो फैंस सोशल मीडिया पर जमकर उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने करियर में कई पॉपुलर टीवी शोज में काम किया है, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता स्टार प्लस के मशहूर शो ये है मोहब्बतें में इशिता भल्ला का किरदार निभाकर मिली थी। इस रोल से वह घर-घर में मशहूर हो गई थीं। पिछले कुछ समय से वह टीवी की बजाय ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ज्यादा एक्टिव नजर आ रही हैं और कई वेब सीरीज में दिखाई दे चुकी हैं।

