Mahi Vij के Support में उतरे Vivian Dsena, बोले- बच्चों की लड़ाई में मासूम को न घसीटें, कुछ हदें पार नहीं होनी चाहिए

punjabkesari.in Friday, Nov 13, 2026 - 11:46 AM (IST)

Vivian Dsena Bigg Boss 20 Controversy : अभिनेता और 'बिग बॉस 18' के फर्स्ट रनर-अप विवियन डीसेना, अपनी साथी कलाकार माही विज के समर्थन में खुलकर सामने आए हैं, जो इस समय 'बिग बॉस 20' में एक कंटेस्टेंट हैं। हाल ही में हुए एक टास्क के दौरान, जब कंटेस्टेंट्स की माही विज के साथ बहस हुई, तो बार-बार उनकी सात साल की बेटी तारा का जिक्र किया गया। विवियन डीसेना ने लिखा, "बिग बॉस के साथ अपने सफर के दौरान, शो का हिस्सा बनने से पहले और बाद में भी, मैंने जानबूझकर शो की घटनाओं पर कोई टिप्पणी नहीं की। लेकिन इस घटना ने मुझे अपनी चुप्पी तोड़ने पर मजबूर कर दिया है। जब मेरे शो के दौरान मेरी बेटी का नाम भी एक बार बीच में लाया गया था, तो मुझे पता है कि ऐसी बातें किसी माता-पिता को कितनी गहरी चोट पहुंचा सकती हैं।

'बिग बॉस 20' के घर में माही विज की बेटी को घसीटे जाने पर आपत्ति जताते हुए, अभिनेता ने आगे कहा, "आप किसी को पसंद या नापसंद कर सकते हैं, उनके गेम पर सवाल उठा सकते हैं, उनके फैसलों से असहमत हो सकते हैं या आपके विचार अलग हो सकते हैं, लेकिन बड़ों की लड़ाई में कभी किसी मासूम बच्चे को नहीं लाना चाहिए। तारा अभी सिर्फ सात साल की है और इस खेल से उसका कोई लेना-देना नहीं है।

Vivian Dsena Bigg Boss 20 Controversy

विवियन ने घर के अंदर माही के मजबूत रवैये की तारीफ भी की। उन्होंने अपनी बात खत्म करते हुए सलाह दी कि कंटेस्टेंट्स को दूसरों के परिवारों और बच्चों को बीच में घसीटने के बजाय, अपना खेल खेलने और अपनी लड़ाइयां खुद लड़ने पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा, "खेल खेलें, अपनी लड़ाइयां लड़ें, लेकिन इसमें बच्चों और परिवार के सदस्यों को शामिल न करें। बिग बॉस के घर के अंदर हो या बाहर, कुछ हदें कभी पार नहीं की जानी चाहिए।" इससे पहले, माही विज के पूर्व पति और अभिनेता जय भानुशाली ने भी एक 'प्रोवोकेशन टास्क' (उकसाने वाले टास्क) के दौरान की गई टिप्पणियों पर अपनी नाराजगी जताई थी। सोशल मीडिया पर एक कड़ा बयान जारी करते हुए जय ने स्पष्ट किया कि उनकी प्रतिक्रिया कंटेस्टेंट्स के गेमप्ले को लेकर नहीं, बल्कि अपने बच्चों को नकारात्मकता से बचाने के लिए थी।

अपनी पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "मेरे बच्चे इसे देख रहे हैं और मुझसे सवाल पूछ रहे हैं। मेरी सभी से गुजारिश है कि मुझे या मेरे बच्चों को इस तरह की नकारात्मकता में टैग न करें... यह पोस्ट जय भानुशाली की तरफ से नहीं, बल्कि मेरे बच्चों के पिता की तरफ से है।" बताया जा रहा है कि यह विवाद बिग बॉस 20 के घर में एक 'प्रोवोकेशन टास्क' के दौरान शुरू हुआ, जिसमें कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे को उकसाने की कोशिश कर रहे थे। इस टास्क के दौरान, माही के मातृत्व और उनकी बेटी तारा को लेकर की गई टिप्पणियां चर्चा का विषय बन गईं।

जय के बयान के अनुसार, यंग डीएसए (Yung DSA) ने तारा के बड़े होने और अपनी मां के बर्ताव पर शर्मिंदा होने की बात कही। वहीं, कनिका मान ने कथित तौर पर कहा कि वह कभी माही के बच्चों से नहीं मिलना चाहेंगी। इसके अलावा, लव गिल की मां ने भी तारा का जिक्र करते हुए सवाल उठाया कि अगर कोई उनकी बेटी के बारे में ऐसी ही बातें कहे, तो उन्हें कैसा लगेगा ?

इन टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए जय ने सवाल उठाया कि कंटेस्टेंट्स के बीच के झगड़े में एक बच्चे को क्यों घसीटा जा रहा है। "तारा अभी सिर्फ 7 साल की है। वह बिग बॉस की कोई कंटेस्टेंट नहीं है।" उन्होंने लिखा, "किसी बच्चे से किसी को नीचा कहलवाना पूरी तरह से बकवास है।

अभिनेता ने यह भी स्पष्ट किया कि उन्होंने शुरू में ही तय कर लिया था कि वे किसी के गेमप्ले पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे और न ही अलग-अलग कंटेस्टेंट्स के बारे में अपनी राय देंगे। उन्होंने आगे कहा कि जहां भी जरूरत होगी, वे माही का समर्थन करेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News