40 साल से माता सीता की छवि में कैद परेशान हुईं Deepika Chikhalia, बोलीं- अब कुछ नया और दमदार किरदार चाहिए

punjabkesari.in Wednesday, Sep 02, 2026 - 06:02 PM (IST)

Deepika Chikhalia : एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने रामानंद सागर की लोकप्रिय टीवी सीरियल रामायण में माता सीता का किरदार निभाकर घर-घर में खास पहचान बनाई थी। इस भूमिका ने उन्हें इतनी बड़ी लोकप्रियता दिलाई कि एक समय दर्शक उन्हें असल जिंदगी में भी माता सीता की छवि से जोड़कर देखने लगे थे। आज भी दीपिका को सबसे ज्यादा इसी किरदार के लिए याद किया जाता है।  हालांकि, अब अभिनेत्री इस छवि से आगे बढ़कर अपनी एक्टिंग के नए पहलुओं को एक्स्प्लोर करना चाहती हैं। अपने हालिया इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वह सिर्फ एक ही इमेज तक सीमित होकर नहीं रहना चाहती और अब कुछ अलग तरह के किरदार निभाने की इच्छा रखती हैं। 

Deepika Chikhalia Career 

40 साल से माता सीता की छवि में कैद हूं
एक्ट्रेस दीपिका ने हाल ही में एक इंटरव्यू में आपके करियर और आगे की योजनाओं को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि अब वह कुछ अलग और चुनौतीपूर्ण करने की इच्छा रखती हैं और ऐसे दमदार किरदारों की तलाश में हैं, जो उन्हें बतौर कलाकार आगे बढ़ने का मौका दें। 

अभिनेत्री के मुताबिक, किसी एक किरदार से मिली जबरदस्त लोकप्रियता के बाद उसी छवि में बांध जाना आम बात है। उन्होंने कहा कि इसमें किसी की गलती नहीं होती, बस दर्शकों को कलाकार के नए रूप को स्वीकार करने में थोड़ा समय लगता है। धीरे-धीरे लोग बदलाव को समझने लगते हैं। 

अपने फ़िल्मी सफर को याद करते हुए दीपिका ने यह भी बताया कि फिल्मों में काम करने के दौरान उन्हें एहसा हो गया था कि उन्हें स्विमिंग कॉस्ट्यूम पहनकर ग्लैमरस किरदार निभाने में कोई खास दिलचस्पी नहीं है। वह अपने लिए ऐसे रोल चाहती थीं, जिनमें अभिनय की गुंजाइश हो और जो उनकी पसंद के मुताबिक हों। 

Deepika Chikhalia Career 

अब कुछ नया करना चाहती हैं टीवी की एक्ट्रेस 
इसके बाद दीपिका ने बताया कि वह हमेशा ऐसे काम के लिए प्रार्थना करती थीं, जो उन्हें पहचान के साथ-साथ सम्मान भी दिलाए। उनकी यह इच्छा तब पूरी हुई, जब उन्हें रामानंद सागर की रामायण में माता सीता का किरदार निभाने का मौका मिला। अभिनेत्री का मानना है कि अगर वह सीता की भूमिका नहीं करतीं तो शायद उनका करियर 80 के दशक के अंत और 90 के दशक की शुरुआत की दूसरी अभिनेत्रियों की तरह होता और उनकी प्रोफेशनल जर्नी पूरी तरह अलग दिशा में जाती। 

दीपिका मानती हैं कि सीता के किरदार ने उनेक करियर को एक नई ऊंचाई दी लेकिन अब भी उनके अंदर काम करने का जज्बा बरकरार है। वह फिलहाल रिटायर होने के मूड में नहीं हैं। अभिनेत्री का कहना है कि जब तक उन्हें कोई ऐसा किरदार नहीं मिलता, जो उनके लिए मायने रखता हो और उन्हें बतौर कलाकार चुनौती दे, तब तक वह अपने करियर को खत्म नहीं करना चाहतीं। इसी के साथ उन्होंने यह भी बता दिया कि अब उन्हें एक मजबूत, दमदार भूमिकाओं की जरुरत है। दीपिका का कहना है कि वह एक अच्छी अभिनेत्री हैं और उन्हें सिर्फ एक सही मौके की जरुरत है ताकि वह खुद को एक अलग अंदाज में दर्शकों के सामने साबित कर सकें। 

Deepika Chikhalia Career 

अब ओटीटी में बनाना चाहती हैं करियर 
दीपिका ने यह भी बताया कि वह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर काम करने के लिए तैयार हैं लेकिन फिलहाल टीवी पर वापसी नहीं करना चाहतीं। उनका कहना है कि टीवी की लंबी शूटिंग शिफ्ट और महीने में लगातार कई दिनों तक काम करने का शेड्यूल उनके लिए सुविधाजनक नहीं है।  रोजाना करीब 14 घंटे की शिफ्ट और महीने में 22 दिन काम करना अब उनकी प्राथमिकताओं के अनुकूल नहीं है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News