ग्रैमी विजेता डार्लिन कोल्डेनहोवेन और अनूप जलोटा का अल्बम ''ओम स्वीट ओम'' हुआ लॉन्च

punjabkesari.in Saturday, Aug 24, 2024 - 03:48 PM (IST)

नई दिल्ली,टीम डिजिटल। फिल्म और संगीत जगत में अंतरराष्ट्रीय सहयोग के साथ कई प्रोजेक्ट हाल ही में सामने आए हैं। सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार ग्रैमी की विजेता गायिका डार्लिन कोल्डेनहोवेन और भजन सम्राट अनूप जलोटा, आशिष रेगो एवं पंडित सोमेश माथुर के बीच। इन तमाम कलाकारों ने मिलकर एक आध्यात्मिक म्युज़िक अल्बम बनाया है जिसका नाम है "ओम स्वीट ओम" और आज मुम्बई में स्थित अनूप जलोटा के घर पर इस अनोखे स्प्रिचुअल अल्बम को लेजेंड्री सिंगर शंकर महादेवन ने लॉन्च किया।

 

गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र जैसे ट्रैक में पावरफुल परफॉर्मेंस दिखती है, जो एल्बम के पवित्र माहौल को नई ऊंचाइयों तक ले जाती है। इस एल्बम में कई अंतरराष्ट्रीय म्यूजिशियन का योगदान है, जिसमें नेटिव अमेरिकन बांसुरी पर इवान मेंडेज़, चीनी डिज़ी और पश्चिमी बांसुरी पर मिगुएल वर्गास और ताल पर लुका जियाकोबे शामिल हैं।  

 

यह अल्बम स्मितेश जोशी और संजय शर्मा द्वारा शज़ाम स्टूडियो में रिकॉर्ड और मिक्स किया गया, एल्बम आर्ट मेघना योगदान के लिए विश्व स्तर पर मशहूर डार्लिन कोल्डेनहोवन ने इस प्रोजेक्ट में अपनी असाधारण प्रतिभा का परिचय दिया है, उन्होंने एक ऐसी शैली को अपनी आवाज़ दी है जो आत्मा के साथ गहराई से जुड़ती है। उनके साथ 'भजन सम्राट' अनूप जलोटा भी हैं, जिनकी प्रतिष्ठित आवाज़ दशकों से आध्यात्मिक संगीत में मुख्य आधार रही है, साथ ही पंडित सोमेश माथुर और आशिष  रेगो भी हैं। एल्बम की कम्पोज़िशन और क्राफ्ट आशिष रेगो द्वारा किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Jyotsna Rawat

Related News