Review: शेनेल देव की ‘डकैत: एक प्रेम कथा’ बनी इमोशन और एक्शन का दमदार कॉम्बिनेशन
punjabkesari.in Friday, Apr 10, 2026 - 11:19 AM (IST)
फिल्म- डकैत: एक प्रेम कथा (Dacoit: A Love Story)
स्टारकास्ट- आदिवी शेष (Adivi Sesh),मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur),अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap), प्रकाश राज (Prakash Raj),अतुल कुलकर्णी (Atul Kulkarni),सुनील शेट्टी (Suniel Shetty), ज़ैन मैरी खान (Zayn Marie Khan), कामाक्षी भास्करला (Kamakshi Bhaskarla)
डायरेक्शन- शेनेल देव (Shaneil Deo)
रेटिंग- 3*
Dacoit: A Love Story: डकैत: एक प्रेम कथा एक बहुप्रतीक्षित रोमांटिक एक्शन थ्रिलर है जिसमें आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म अपनी इमोशनल लव स्टोरी और दमदार एक्शन के मेल से दर्शकों को एक अनोखा सिनेमाई अनुभव देने का वादा करती है। इसके साथ ही अनुराग कश्यप, प्रकाश राज, सुनील शेट्टी, अतुल कुलकर्णी, ज़ैन मैरी खान और कामाक्षी भास्करला जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं। एसएस क्रिएशन्स और सुनील नारंग प्रोडक्शन के बैनर तले बनी यह फिल्म रिलीज के साथ ही दर्शकों के बीच अपनी कहानी, अभिनय और एक्शन के दम पर खास जगह बनाने की उम्मीद रखती है।

कहानी
एक लड़का और लड़की अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर एक-दूसरे से सच्चा प्यार करते हैं लेकिन उनके प्यार में परिवार की रुकावट आ जाती है और दोनों अलग हो जाते हैं। हालात बदलते हैं और वही लड़का धीरे-धीरे डकैत बन जाता है। समय के साथ उसका सामना उस लड़की से होता है जिससे उसने कभी दिल से मोहब्बत की थी। अब उनके बीच न तो पहले जैसा प्यार बचा है और न ही सीधे तौर पर नफरत बल्कि एक उलझा हुआ रिश्ता है जो हर मुलाकात के साथ और पेचीदा होता जाता है। अब अस कहानी में आगे क्या होगा वो तो आपको फिल्म देख कर ही पता चलेगा...

एक्टिंग
आदिवी शेष (हरी) अपने किरदार में गंभीरता और भावना दोनों अच्छे से दिखाते हैं, जबकि मृणाल ठाकुर (जूलियट) अपने नैचुरल और दिल को छू लेने वाले अभिनय से खास छाप छोड़ती हैं। अनुराग कश्यप (इंस्पेक्टर स्वामी) का अभिनय सादा लेकिन मजबूत है जो कहानी को और रोचक बनाता है। प्रकाश राज और अतुल कुलकर्णी अपने अनुभव से हर सीन को बेहतर बनाते हैं वहीं सुनील शेट्टी की मौजूदगी फिल्म को और वजन देती है। ज़ैन मैरी खान और कामाक्षी भास्करला भी अपने किरदारों में अच्छा और स्वाभाविक अभिनय करती हैं, जिससे पूरी फिल्म देखने में और भी अच्छी लगती है।

डायरेक्शन
डकैत: एक प्रेम कथा का डायरेक्शन शेनेल देव ने बहुत ही शानदार तरीके से किया है। उन्होंने फिल्म के हर सीन को बड़े ही बेहतरीन और सटीक अंदाज़ में शूट किया है जिससे कहानी और भी ज्यादा असरदार बनती है। इसके अलावा फिल्म आपको थोड़ी से बोर लग सकती है। एक्शन और इमोशन के बीच अच्छा संतुलन देखने को मिलता है जो दर्शकों को पूरी फिल्म से जोड़े रखता है। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी, लोकेशन और प्रेजेंटेशन भी काफी आकर्षक है। वहीं, इसे सुनील नारंग और एसएस क्रिएशन्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है जिनका काम फिल्म की क्वालिटी में साफ नजर आता है।
