Daadi Ki Shaadi Review: हंसी, इमोशन और फैमिली ड्रामा का शानदार कॉम्बिनेशन है ‘दादी की शादी

punjabkesari.in Friday, May 08, 2026 - 11:29 AM (IST)

फिल्म- दादी की शादी (Daadi Ki Shaadi)
स्टारकास्ट- नीतू कपूर (Neetu Kapoor), कपिल शर्मा (Kapil Sharma),सादिया खतीब (Sadia Khateeb), रिद्धिमा कपूर (Riddhima Kapoor), आर. सरथकुमार (R. Sarathkumar), योगराज सिंह (Yograj Singh), जितेंद्र हुडा (Jitendra Hooda), दीपक दत्ता (Deepak Dutta), निकहत हेगड़े (Nikhat Hegde)
डायरेक्शन- आशीष आर. मोहन ( Ashish R. Mohan) 
रेटिंग- 3.5*

Daadi Ki Shaadi: प्यार और कॉमेडी से भरपूर फिल्म दादी की शादी को आशीष आर. मोहन द्वारा लिखा और डायरेक्ट किया गया है। फिल्म में कपिल शर्मा, नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर, आर. सरथकुमार ,सादिया खातीब जैसे मंझे हुए कलाकार नजर आ रहे हैं। फिल्म का कॉन्सेप्ट भले ही थोड़ा पुराना है पर उसे पेश एक नए अंदाज में किया है। मनोरंजन से भरपूर इस फिल्म का प्रोडक्शन आरटेक स्टूडियोज, बीइंगयू स्टूडियोज और शिमला टॉकीज द्वारा किया गया है। 

कहानी
फिल्म दादी की शादी की कहानी शुरू होती है एक टोनी कालरा यानी कपिल शर्मा के रोके से लेकिन वो रोका पूरा नहीं हो पाता और दादी की शादी की खबर फेसलुक पर आ जाती है अब पूरा परिवार अपनी मां विमला अहूजा यानी नीतू कपूर को समझाने शिमला चला जाता है और उनके साथ टोनी भी मौजूद होता है। अपने बच्चों को देख विमला बहुत खुश होती है। लेकिन विमला से जब यह सवाल पूछा गया कि क्या वह शादी कर रही है तो वो कहती हैं 'हां'। सह सब सुन सब हैरान और चिंता में आ जाते हैं। लेकिन असल में तो विमला कोई शादी कर ही नहीं रही होती है। विमला अपनी सहेलियों के बताती है कि उनके उन्होंने फेसलुक पर कुछ और लिखा था और वो ऑटोकरेक्ट हो गया। जिसके बाद ये सब बवाल खड़ा हो गया। मगर विमला इस झूठ को बनाए रखती है वो इसलिए क्योंकि उसके बच्चे 7 साल बाद अपनी मां के पास आए थे। अब इस कहानी में आगे क्या होता है और कब होती है आर. सरथकुमार की एंट्री ये सब आपको फिल्म देखने के बाद पता चलेगा। 

एक्टिंग 
दादी की शादी में नीतू कपूर, कपिल शर्मा,सादिया खतीब, रिद्धिमा कपूर,आर. सरथकुमार, योगराज सिंह, जितेंद्र हुडा, दीपक दत्ता, निकहत हेगड़े मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म नीतू कपूर ने दादी का किरदार जबरदस्त तरीके से निभाया है। उनकी नैचुरल एक्टिंग ने एक बार फिर प्रूफ किया कि वह एक मंझी हुआ अदाकारा हैं। कपिल शर्मा ने भी अपनी कॉमिक टाइमिंग और डायलॉग डिलिवरी से सभी का दिल जीत लिया। वहीं सादिया खतीब ने भी अपने किरदार के साथ न्याय किया और बेहतरीन काम किया। इसके साथ ही रिद्धिमा कपूर कपूर ने अपनी डेब्यू फिल्म में ही अपनी कमाल की एक्टिंग दिखाई जिसे देख लगा ही नहीं कि वह पहली बार एक्टिंग कर रही हैं। इनके अलावा आर. सरथकुमार, योगराज सिंह, जितेंद्र हुडा, दीपक दत्ता, निकहत हेगड़े ने भी अपने-अपने किरदारों को बखूबी निभाया जिससे वह काफी नैचुरल लगा। 

डायरेक्शन
फिल्म दादी की शादी को आशीष आर. मोहन ने लिखा और डायरेक्ट किया है। इसका प्रोडक्शन आरटेक स्टूडियोज, बीइंगयू स्टूडियोज और शिमला टॉकीज द्वारा किया गया है। फिल्म का डायरेक्शन काफी अच्छा और सधा हुआ है। फिल्म में काफी सुंदर लोकेशन भी देखने को मिली। लास्ट में आप थोड़े बोर हो सकते हैं लेकिन फिर भी सीट से बंधे रहेंगे। फिल्म में एक लेसन ही मिलेगा कि मां-बाप का प्यार आपके लिए कितना जरूरी होता है। कुल मिलाकर देखें तो फिल्म एक मनोरंजन का पैक है जिसे आप अपने पूरे परिवार के साथ देख सकते हैं। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Manisha

Related News