रोने लगे, कांपने लगे… जब Chiraiya फेम एक्टर ने शूट किया वेडिंग नाइट सीन

punjabkesari.in Sunday, Apr 05, 2026 - 01:00 PM (IST)

Mumbai : OTT प्लेटफॉर्म पर हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज Chiraiya इन दिनों काफी चर्चा में है। इस सीरीज ने रिलीज होते ही दर्शकों का ध्यान खींच लिया क्योंकि इसमें मैरिटल रेप जैसे संवेदनशील और गंभीर मुद्दे को दिखाया गया है। 6 एपिसोड्स की इस सीरीज को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। खासतौर पर अरुण और पूजा के वेडिंग नाइट वाले सीन को लेकर काफी चर्चा हुई, जिसे अभिनेता Siddharth Shawऔर अभिनेत्री  Prasanna Bisht ने निभाया था। इस सीन की शूटिंग के दौरान सिद्धार्थ भावुक होकर रो पड़े थे।

Chidiya web series story

सीरीज में अरुण का किरदार सिद्धार्थ शॉ ने निभाया है, जबकि पूजा के रोल में प्रसन्ना बिष्ट नजर आई हैं। वेडिंग नाइट का सीन काफी इमोशनल और असहज करने वाला था, जिसने दर्शकों को भी झकझोर दिया। अब हाल ही में दोनों कलाकारों ने इस सीन को शूट करने के अपने अनुभव साझा किए हैं। प्रसन्ना ने बताया कि इस सीन को शूट करने से पहले सिद्धार्थ काफी भावुक हो गए थे और उनकी आंखों में आंसू आ गए थे।

एक इंटरव्यू में प्रसन्ना बिष्ट ने बताया कि यह सीन सिद्धार्थ के लिए आसान नहीं था। हालांकि सेट पर इंटीमेसी कोऑर्डिनेटर मौजूद थे, जो हर सीन को सही तरीके से शूट कराने में मदद कर रहे थे। लेकिन जब सुहागरात वाले सीन का पहला टेक शुरू हुआ तो सिद्धार्थ अचानक रोने लगे और काफी इमोशनल हो गए। इसके बाद शूटिंग कुछ देर के लिए रोकनी पड़ी, ताकि वो खुद को संभाल सकें।

Chidiya web series story

वहीं, इस घटना को लेकर सिद्धार्थ शॉ ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उन्हें खुद समझ नहीं आया कि वो उस वक्त क्यों रो पड़े। शायद एक इंसान होने के नाते उस सीन की गंभीरता ने उन्हें भावुक कर दिया। उन्होंने बताया कि वह और प्रसन्ना एक-दूसरे को कई सालों से जानते हैं और शूट से पहले उन्होंने सीन की रिहर्सल भी की थी। सीन पूरी तरह कोरियोग्राफ किया गया था, लेकिन फिर भी उनका पहला रिएक्शन रोने का ही था।

Chidiya web series story

अगर सीरीज  Chiraiya की बात करें तो यह 20 मार्च 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी। सीरीज में सिद्धार्थ शॉ और प्रसन्ना बिष्ट की एक्टिंग को दर्शकों ने काफी पसंद किया। रिलीज के दो हफ्ते बाद भी यह सीरीज ओटीटी की ट्रेंडिंग लिस्ट में तीसरे नंबर पर बनी हुई है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sia (@the_recommendation_station_)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News