एक्ट्रेस Charlie Chauhan ने अपने से 7 साल छोटे क्रिकेटर Ramandeep Singh से रचाई शादी, पिछले 8 सालों से छुपाकर रखा प्यार

punjabkesari.in Sunday, Aug 09, 2026 - 12:43 PM (IST)

Charlie Chauhan and Ramandeep Singh marriage : टीवी एक्ट्रेस चार्ली चौहान ने क्रिकेटर रमनदीप सिंह के साथ शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को सरप्राइज कर दिया है। दोनों ने अगस्त 2026 को गुरूद्वारे में बेहद सादगीपूर्ण तरीके से पंजाबी परमपराओं के अनुसार शादी रचाई। इस शादी मौके पर केवल परिवार और करीबी दोस्त ही मौजूद रहे। इसके अलावा कुछ साथी क्रिकेटर और टेलीविजन इंडस्ट्री से जुड़े कुछ खास लोग भी शादी में शामिल हुए। चार्ली और रमनदीप की शादी में क्रिकेटर अर्शदीप सिंह, नमन धीर, अश्विनी कुमार समेत कई करीबी लोग नजर आए। शादी की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं और फैंस दोनों को जमकर बधाइयां दे रहे हैं। 

 Charlie Chauhan and  Ramandeep Singh wedding

शादी के बंधन में बंधे एक्ट्रेस चार्ली चौहान और रामदीप सिंह
रमनदीप सिंह और चार्ली चौहान ने इंस्टाग्राम पर एक साथ पोस्ट शेयर कर अपनी शादी की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की। शादी की तस्वीरों के साथ कपल न लिखा- हमारे 8 साल और आखिरकार हमेशा के लिए। सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। पंजाबी रीति-रिवाजों के साथ दोनों शादी के बंधन में बंध गए। अपने इस बड़े दिन के लिए क्रिकेटर रमनदीप सिंह ने कढ़ाई वाली क्रीम रंग की शेरवानी पहनी हुई थी, मरून पगड़ी के साथ उन्होंने इसे स्टाइल किया हुआ था। इसी के साथ एक्ट्रेस ने मरून रंग का खूबसूरत ब्राइडल लहंगा पहना। हैवी ज्वेलरी के साथ उनका ब्राइडल लुक बेहद खूबसूरत नजर आय। 

बड़े-बड़े स्टार्स और क्रिकेटर्स ने की शादी में शिरकत 
चार्ली चौहान और रमनदीप सिंह की शादी की जश्न में क्रिकेट और टीवी जगत की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। इस खास मौके पर भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज नमन धीर, टीम के तीज गेंदबाज अश्विनी कुमार और पंजाब के क्रिकेटर जासिंदेर सिंह नजर आए। 

 Charlie Chauhan and  Ramandeep Singh wedding

एक्टर जय भानुशाली ने भी शादी समारोह की एक तस्वीर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की। वहीं, अर्शदीप सिंह ने सोशल मीडिया पर नवववाहित कपल की तस्वीर पोस्ट कर उन्हें शादी की बधाई दी। चार्ली और रमनदीप के क्रिकेट व एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े दोस्तों के साथ-साथ उनके फैंस और चाहने वालों ने भी सोशल मीडिया पर कपल को शुभकामनाएं दीं। 

कौन हैं चार्ली चौहान और मनदीप सिंह ?
आपको बता दें कि चार्ली चौहान को शो 'कैसी ये यारियां' और 'बेस्ट फ्रेंड्स फॉरएवर' में देखा गया है। इसके अलावा सबके पहले वो  2009 में MTV रोडीज 7 में नजर आईं। इसके बाद से उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में एंट्री की। इसी के साथ यदि उनके पति रमनदीप सिंह की बात की जाए तो (IPL) की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंबर हैं। 2024 से उन्होंने T20I डेब्यू किया था। 

  Charlie Chauhan and  Ramandeep Singh wedding


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News