चंदू चैंपियन ने रिलीज से पहले रचा इतिहास, बुर्ज खलीफा पर की फिल्म की एडवांस बुकिंग की शुरुआत!

punjabkesari.in Sunday, Jun 09, 2024 - 05:10 PM (IST)

नई दिल्ली,टीम डिजिटल।  साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान द्वारा साथ प्रोड्यूस की गई फिल्म, चंदू चैंपियन 14 जून, 2024 को अपनी थिएट्रिकल रिलीज के साथ दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए तैयार है। साल की सबसे बड़ी फिल्म मानी जा रही इस फिल्म के ट्रेलर और गानों ने रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच हलचल मचा दी है। इसे और ग्रैंड बनाते हुए, टीम ने आइकॉनिक बुर्ज खलीफा पर एडवांस बुकिंग की ओपन के बारे में घोषणा की है। टीम द्वारा किया गया यह प्रमोशन का बेहद अनोखा तरीका है, क्योंकि बुकिंग के बारे में घोषणा करने वाली चंदू चैंपियन पहली फिल्म बन गई है।

 

चंदू चैंपियन फिल्म एक एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी कहानी ऑडियंस तक लाने का वादा करती है। इसकी रिलीज के लिए बढ़ती एक्साइटमेंट को देखते हुए मार्क्स ने दुबई के आईकॉनिक बुर्ज खलीफा पर एडवांस बुकिंग विंडो ओपन कर दी है। मार्क्स द्वारा उठाए गए इस कदम ने एक रिकॉर्ड  बनाया है, दरअसल चंदू चैंपियन ऐसा करने वाली पहली फिल्म बन गई है। आमतौर पर बुर्ज खलीफा पर ट्रेलर या तो गाने लॉन्च होते हैं लेकिन या पहली बार एडवांस बुकिंग अनाउंसमेंट इस पर को गई है। इतने ग्रैंड तरीके से एडवांस बुकिंग की घोषणा असल में फिल्म की भव्यता को दर्शाती है। इसके जरिए यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि फिल्म दूर-दूर तक ऑडियंस तक पहुंचे।

 

साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान द्वारा साथ मिलकर प्रोड्यूस की गई फिल्म 'चंदू चैंपियन' 14 जून, 2024 को रिलीज के लिए तैयार है और यह दुनिया भर के दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ने वाली है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Nadiadwala Grandson (@nadiadwalagrandson)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Jyotsna Rawat

Related News