Birthday Special: धर्मेश यलांडे ने मेहनत से कमाया नाम, जानिए इनसे जुड़ी खास बातें
punjabkesari.in Monday, Oct 31, 2022 - 09:54 AM (IST)

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर-एक्टर धर्मेश यलांडे का आज जन्मदिन है। अपनी डांसिंग स्टाइल की वजह से वह डांस इन्डस्ट्री में फेमस हो चुके हैं। हालांकि यह सफलता उन्हें बैठे-बैठे नहीं मिली, बल्कि इसके पीछे उनकी कई सालों की कड़ी मेहनत लगी। धर्मेश हर साल 31 अक्तूबर को अपना जन्मदिन मनाते हैं। आइए जानते हैं उनसे जुड़ी खास बातें...
धर्मेश डांस की दुनिया का एक ऐसा सितारा हैं, जिन्होंने कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है। धर्मेश का जन्म साल 1983 में हुई था। परिवार की आर्थिक हालत ठीक न होने की वजह से उन्होंने कभी चपरासी की नौकरी की तो कभी वड़ा पाव बेचा। लेकिन डांस के प्रति उनका पैशन कभी भी कम नहीं हुआ। इसी जूनन की वजह से वह लगातार इस क्षेत्र में संघर्ष करते रहे और आज वह लोगों के सबसे पसंदीदा डांसर्स में से एक हैं।
एक इंटरव्यू के दौरान धर्मेश ने बताया था कि, डांसर बनने के लिए उन्होंने 18 साल तक संघर्ष किया। धर्मेश आज शोहरत की जिन बुलंदियों पर खड़े हैं, वहां तक पहुंचने में डांसिंग रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' का बहुत बड़ा योगदान है। इस शो से वह रातोंरात लोगों के बीच फेमस हो गए थे। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि, आज भी उनका ऑडिशन का वीडियो यूट्यूब पर देखा जाता है। इस शो से उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई। वह रेमो डिसूजा को अपना गुरू मानते हैं। रेमो भी अपने इस शिष्य को काफी ज्यादा सपोर्ट करते हैं।
डांस के अलावा धर्मेश एक्टिंग में भी माहिर हैं। रेमो की फिल्म 'एबीसीडी' और 'एबीसीडी 2' में धर्मेश अपनी एक्टिंग का जलवा भी दिखा चुके हैं। कंटेस्टेंट के बाद अब वह बतौर जज, डांस रियलिटी शो में नजर आते हैं। कभी मुशकिलों में दिन गुजारने वाले धर्मेश आज करोड़ों के मालिक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो धर्मेश 37 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक है।