Elvish Yadav से लेकर Urfi Javed तक, Bigg Boss 20 में नजर आ सकते हैं ये बड़े चेहरे !

punjabkesari.in Thursday, Jun 18, 2026 - 06:04 PM (IST)

Bigg Boss 20 : रियलिटी शो बिग बॉस को हमेशा ही लोगों ने बहुत पसंद किया है। एक सीजन खत्म होने के बाद ही फैंस अगले सीजन का इन्तजार करने लग जाते हैं। अब हाल ही में अनाउंसमेंट हुई है कि जल्द ही Bigg Boss 20 की शूटिंग भी शुरू हो जाएगी। ऐसे में लोग जिस चीज के लिए उत्सुक होते हैं वो है कंटेस्टेंट्स। इंटरनेट पर इस बात को लेकर काफी काफी बज बना हुआ है। हालांकि अभी कंटेस्टेंट्स की कन्फर्म लिस्ट सामने नहीं आई है लेकिन कुछ नाम सामने आ रहे हैं जो  Bigg Boss 20 में दिखाई देंगे। 

 सितंबर से शुरू होगी शूटिंग 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान खान का लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' 21 सितंबर से शुरू हो सकता है। बताया जा रहा है कि शो की जिम्मेदारी संभालने से पहले सलमान अपनी आगामी एक्शन-थ्रिलर फिल्म की शूटिंग का बड़ा हिस्सा पूरा करने की योजना में हैं। इस फिल्म का निर्देशन वामसी पेडिपल्ली कर रहे हैं, जबकि फिल्म में सलमान के साथ साउथ की मशहूर अभिनेत्री नयनतारा भी अहम किरदार निभाती नजर आएंगी।

ऐसी रहेगी शो की थीम ?
हमेशा से ही बिग बॉस की सबसे खास बात रही है वो है इसकी थीम। खबरों के अनुसार इस बार बिग बॉस की थीम ओल्ड वर्सेस न्यू हो सकती है। 

खबरों के मुताबिक, 'बिग बॉस 20' में इस बार एक अलग और दिलचस्प फॉर्मेट देखने को मिल सकता है, जहां शो के पूर्व कंटेस्टेंट्स नए प्रतिभागियों के साथ मुकाबला करते नजर आएंगे। हालाँकि इसके बारे में अभी मेकर्स की तरफ से कोई ब्यान नहीं आया है। 

बिग बॉस में नजर आ सकते हैं ये सितारें 
रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बॉस 20 के संभावित कंटेस्टेंट्स को लेकर कई नाम चर्चा में हैं। बताया जा रहा है कि रिद्धिमा गुप्ता, भगीरथ भट्ट, ठाकुर अरबाह पटेल इस शो का हिस्सा बन सकते हैं। 

सोशल मीडिया की दुनिया से मिस्टर फैसू, अंजलि अरोड़ा, जन्नत जुबैर, एल्विश यादव, अनवेज़ दरबार और उर्फी जावेद इस शो में नजर आ सकते हैं। फ़िलहाल अभी इन नामों की किसी भी जगह से पुष्टि नहीं हुई है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News