11 साल का इंतजार, अब साकार हुआ Bharti-Harssh का सपना, फैंस को मिलने वाला है बड़ा Surpise
punjabkesari.in Wednesday, Aug 19, 2026 - 05:11 PM (IST)
Bharti Harsh New Show : मशहूर कॉमेडियन कपल भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया अपने आने वाले टेलीविजन गेम शो, 'द इंडियन गेम शो' के लिए तैयार हो रहे हैं। टेलीविजन पर साथ काम कर चुके इस कपल ने अपनी यात्रा और कैमरे के पीछे और सामने अपनी अलग-अलग भूमिकाओं के बारे में बात की।
भारती के लिए, किसी शो की सफलता का सबसे बड़ा संकेत वह एनर्जी है जो कंटेस्टेंट कैमरे बंद होने के बाद भी अपने साथ ले जाते हैं। गर्व जाहिर करते हुए उन्होंने कहा, "यह बहुत गर्व का पल था। इसे वही समझ सकते हैं जिन्होंने हमें शुरू से देखा है।
भारती ने आगे कहा, "जब हम 10.30 या 11 बजे शो खत्म करते हैं, तो सभी कंटेस्टेंट कहते हैं कि मजा आया। यह फ्रेश था। इसके बाद कोई गेम नहीं होता। तब आपको लगता है कि आपने एक अच्छा शो बनाया है।
भारती ने इस बारे में भी बात की कि कैसे वह और हर्ष अपने शो पर काम करते समय अलग-अलग तरह से काम करते हैं। जहां वह स्टेज पर क्या हो रहा है, इस पर ध्यान देती हैं, वहीं हर्ष प्रोडक्शन और बैकस्टेज की ज़िम्मेदारियां संभालते हैं। मुझे नहीं पता कि बैकस्टेज क्या हो रहा है। मैं फ्रंट स्टेज पर होती हूं।
उन्होंने बताया, "वह बैकस्टेज हैं," और साथ ही कहा कि वह जान-बूझकर हर्ष के काम में दखल नहीं देतीं। इस बीच, हर्ष ने प्रोड्यूसर के तौर पर अपनी और अपनी पत्नी की यात्रा के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि उन्होंने 2015 में प्रोड्यूस करना शुरू किया था और पिछले 11 सालों में चार से पांच शो प्रोड्यूस किए हैं।
हर्ष ने बताया, "हमने 2015 में प्रोड्यूस करना शुरू किया था। आज 2026 है। अपने 11 साल के करियर में हम 4-5 शो प्रोड्यूस कर पाए हैं। उन्होंने माना कि इंडस्ट्री में पिछले अनुभवों को देखते हुए, एक प्रोड्यूसर के तौर पर एक्टर्स का भरोसा जीतना आसान नहीं था। हालांकि, 'द इंडियन गेम शो' एक ऐसा प्रोजेक्ट है जिसे शुरू करने के लिए वह सालों से कोशिश कर रहे थे।
उन्होंने कहा, "किसी एक्टर को यह यकीन दिलाना बहुत मुश्किल होता है कि मैं प्रोड्यूस भी कर सकता हूं। क्योंकि जाहिर है, सबके अपने पुराने अनुभव होते हैं। मैं कई सालों से इस शो का आइडिया पेश कर रहा था। जब भी बातचीत होती थी, मैं हमेशा इस शो को बनाने का प्रस्ताव रखता था। द इंडियन गेम शो विद भारती एंड हर्ष' की बात करें तो इसमें भारती और हर्ष एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के अपने दोस्तों के साथ मस्ती करते नजर आएंगे। पहले प्रोमो से पता चला कि दर्शक इस शो में किस तरह के गेम्स, सरप्राइज और कॉमेडी की उम्मीद कर सकते हैं।
