Female Friend पर किया कमेंट तो बिग बॉस 19 फेम Baseer Ali ने सड़क पर ही तोड़ दिया पैपराजी का मुंह...Video Viral
punjabkesari.in Monday, May 04, 2026 - 06:03 PM (IST)
Baseer Ali : कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन्हें पहले बहुत कम लोग जानते हैं। बिग बॉस में आने के बाद हर व्यक्ति की फैन फॉलोविंग बढ़ जाती है। ऐसे ही बिग बॉस 19 के फेम बसीर अली इस समय काफी चर्चा में बने हुए हैं। उनकी एक वीडियो वायरल हुई है, जिसमें वो सड़क पर ही कैमरा मैन से लड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला-
क्या था पूरा मामला ?
हाल ही में प्रिंस नरूला ने एक पार्टी होस्ट की। उस दौरान टीवी के बड़े-बड़े स्टार वहां पहुंचे। इसी दौरान बाहर निकलते समय कुछ ऐसा हुआ की पैपराजी और Baseer Ali के बीच लड़ाई शुरू हो गई। इतना ही नहीं बसीर ने कैमरा मैन को बहुत लात-घूंसे मारे। हुआ यूं कि जैसे ही बसीर कार में बैठने लगे एक कैमरा मैन ने उन्हें किसी बात को लेकर चेलेंज किया, इसके बाद बसीर ने इसका कोई जवाब नहीं दिया तो फिर पैपराजी ने उनकी फीमेल फ्रेंड कायरा और सौंदर्या शेट्टी पर भद्दी टिप्पणी की, जिसके बाद से ही बसीर का गुस्सा सातवें आसमान चला गया और उन्होंने बीच सड़क पर लात-घूंसे बरसाने शुरू कर दिए।
Ye ky chal raha haii can someone explain?
— 𝔻𝕖𝕤𝕥𝕣𝕠𝕪𝕖𝕣💀 (@Blood__ReignX) May 3, 2026
Why he is slapping cameraman is he gone mad or what 🧐 #BaseerAli #BaseerBob #BaseerSquad pic.twitter.com/AXqEmfPjAr
फैंस ने दिया साथ
लड़ाई की वजह सुनते ही लोगों ने बसीर का साथ देना शुरू कर दिया और कहा वह कम से कम महिला साथियों के लिए खड़े हुए। दूसरी तरफ एक फैन ने कमेंट किया है उन्हें जल्द से जल्द इसपर वीडियो बनानी चाहये और बताना चाहिए की पूरी बात क्या है ?
इतना ही नहीं एक व्यक्ति के कमेंट किया कि,'' अच्छा हुआ पैपराजी के साथ ऐसा ही होना चाहिए, ये लोग बिना सोचे समझे किसी पर भी कमेंट कर देते हैं। ''
