मैं सिर्फ सड़क पर खड़ी थी...धुरंधर फेम Ayesha Khan को मुंबई पुलिस ने लिया हिरासत में, सोशल मीडिया पर सुनाई आपबीती

punjabkesari.in Wednesday, Jul 22, 2026 - 06:16 PM (IST)

Ayesha Khan Detained by Mumbai Police : धुरंधर फेम एक्ट्रेस आयशा खान ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी वीडियोस शेयर की हैं, जिसकी वजह से वो फिर सुर्खियों में आ गई हैं। आपको बता दें कि आयशा खान को मुंबई पुलिस द्वारा हिरासत में ले लिए गया है। उन्होंने खासतौर पर वीडियो बनाते हुए इस पूरे घटनाक्रम को बहुत डरावना बताया है। 

मुंबई पुलिस की हिरासत में एक्ट्रेस आयशा खान
आयशा खान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह दावा करती नजर आती हैं कि वह केवल सड़क पर शांतिपूर्वक खड़ी थी और उन्होंने न कोई नारेबाजी की थी और न ही किसी प्रदर्शन की शुरुआत की थी। इसके बावजूद, उनके अनुसार, पुलिस ने उन्हें और उनकी महिला दोस्तों को हिरासत में ले लिया। 

वीडियो में आयशा खान के एक दोस्त ने बताया कि उसका मैथ का प्रैक्टिकल था लेकिन बिना किसी स्पष्ट कारण के उसे भी वहां से हिरासत में ले लिया गया। 

इसी के साथ अन्य वीडियो में आयशा खान पुलिसकर्मियों से लगातार यह पूछती हुई नजर आती हैं कि उन्हें आखिर कहाँ ले जाया जा रहा है लेकिन उनके सवाल का कोई जवाब नहीं दिया जाता। 

इसके अलावा, अभिनेत्री ने एक और वीडियो साझा किया, जिसमें चार महिला पुलिसकर्मी उन्हें जबरन पुलिस वैन में बैठाते हुए दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो के साथ आयशा ने लिखा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि आखिर उन्हें किस वजह से हिरासत में लिया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि न उन्होंने कोई हंगामा क़िया, किसी तरह का प्रदर्शन शुरू किया और न ही वह किसी बड़ी भीड़ का हिस्सा थीं। उनके मुताबिक, वह सिर्फ सड़क पर मौजूद थीं, फिर भी उनके साथ बहुत बुरा सुलूक किया गया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Buzzzooka Scrolls (@buzzzookascrolls)

 आयशा खान का वर्कफ्रंट
आयशा खान के अगर काम की बात की जाए तो उन्होंने बालवीर  रिटर्न्स में काम कर के अपनी छाप छोड़ी थी। इसके बाद  रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' में आ के देश के घर-घर में उन्हें पहचान मिली। 

धुरंधर फिल्म में शरारत में डांस करने के बाद आयशा धुरंधर गर्ल के नाम से जाने जानी लगीं। इसके अलावा आखिरी बार उन्हें किस किसको प्यार करूं 2 में देखा गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News