KKK15 में जाना Jasmin Bhasin के पड़ा भारी, पानी वाले स्टंट के दौरान चली गई एक्ट्रेस की याददाश्त, घबरा गई पूरी Safety Team
punjabkesari.in Wednesday, Aug 12, 2026 - 12:05 PM (IST)
Jasmin Bhasin in KKK15 : खतरों के खिलाडी 15 इन दिनों अपने स्टंट्स और विवादों को लेकर सुर्खियों में हैं। मुश्किल टास्क के लिए मशहूर इस स्टंट रियलटी शो में हाल ही में रबर पेलेट गन के इस्तामेल पर दर्शकों ने नाराजगी जताई थी। अब शो से जुड़ा एक और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बिग बॉस 14 से पहचान बनाने वाली जैस्मिन भसीन इस सीजन का हिस्सा हैं। लेटेस्ट प्रोमो में वह एक खतरनाक वाटर स्टंट करती नजर आ रही हैं लेकिन इसी दौरान अचानक पानी में गिरने के बाद उनकी हालत देखकर हर कोई घबरा गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे के बाद कुछ समय के लिए उन्हें कुछ याद नहीं रहा, जिससे फैंस भी चिंता में पड़ गए

अब फैंस के मन में यही सवाल उठ रहा है कि जैस्मिन के साथ हुआ यह हादसा वाकई में हुआ था या फिर सिर्फ प्रोमो का हिस्सा थी। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कोई प्रैंक नहीं था। पानी में गिरने के बाद जैस्मिन को कुछ देर के लिए सच में याददाश्त से जुड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा था।
स्टंट के बाद सब कुछ भूल गईं जैस्मिन
रिपोर्ट्स के अनुसार, स्टंट के दौरान जैस्मिन को कुछ समय के लिए याददाश्त संबंधी परेशानी हुई और वह तुरंत पहले हुई घटना को याद नहीं कर पा रही थीं। इस घटना से सेट पर मौजूद सभी लोग काफी घबरा गए और अगले कुछ घंटे तनावपूर्ण रहे। हालांकि, जैस्मिन ने हिम्मत नहीं हारी और स्थिति का मजबूती से सामना किया। बताया जा रहा है कि स्टंट खत्म होने के बाद उन्हें यह तक याद नहीं था कि अभी-अभी उनके साथ क्या हुआ था ?
जैस्मिन के लिए यह स्टंट काफी डरावना था
इससे पहले जैस्मिन पहले भी खतरों के खिलाड़ी में मुश्किल स्टंट्स के जरिए खुद को चुनौती देती नजर आई हैं लेकिन इस बार उन्हें एक बेहद खतरनाक टास्क का सामना करना पड़ा। यह स्टंट उनके लिए काफी डरावना और मुश्किल साबित हुआ।

जैस्मिन की ऐसी हालत देख फैंस हुए परेशान
इस प्रोमो के सामने आने के बाद फैंस के बीच काफी हलचल मच गई है। हर कोई यह जानने को बेताब है कि हादसे के बाद जैस्मिन की हालत कैसी रही ओट क्या वह तुरंत ठीक हो गई थीं। प्रोमो को एक तनावपूर्ण मोड़ पर खत्म किया गया है, ऐसे में अब दर्शकों को पूरे घटनाक्रम का सच जानने के लिए वीकेंड एपिसोड का इंतजार करना होगा।
