''India''s Got Latent'' विवाद के बाद टूट गई थीं Apoorva Makhija, बोलीं- suicide करने के ख्याल आने लगे थे, इस खास व्यक्ति ने दिया था सहारा

punjabkesari.in Sunday, Jul 26, 2026 - 03:03 PM (IST)

India's Got Latent Apoorva Makhija : इन दिनों अपूर्वा मखीजा लॉकअप 2 में अपनी मौजदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। शो के दौरान उन्होंने इंडियाज गॉट लेटेंट वुवाद के बाद अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर का जिक्र किया। अपूर्वा शो में एक इनफॉर्मर के रूप में पहुंची और कंटेस्टेंट सूफी मोतीवाला के साथ अपने पुराने मतभेद भी खत्म किए। दोनों की दोस्ती द ट्रेटर्स शो के दौरान हुई थी लेकिन बाद में उनके रिश्तों में खटास आ गई थी। बातचीत के दौरान अपूर्वा ने भावुक होते हुए कहा कि आज वह जिन्दा हैं रो उसमें मोतीवाला का बड़ा योगदान है क्योंकि मुश्किल समय में उन्होंने उनका साथ दिया और उन्हें संभाला।  

डिप्रेशन में थीं अपूर्वा मुखिजा 
लॉकअप के हालिया एपिसोड में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला। इस दौरान अपूर्व मखीजा और सूफी मोतीवाला के बीच हुई दिल छू लेने वाली बातचीत ने दर्शकों का खास ध्यान खींचा। शो में अपूर्व ने खुलासा किया कि इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद के बाद वह मानसिक रूप से बेहद मुश्किल दौर से गुजर रही थीं और उस समय फैशन इन्फ्लुएंसर सूफी मोतीवाला ने उनका पूरा साथ दिया। उन्होंने कहा की समय रैना के कॉमेडी शो को लेकर हुए विवाद के बाद उन्हें गहरे मानसिक तनाव का सामना करना पड़ा था लेकिन सूफी ने हर कदम पर उनका हौसला बढ़ाया और मुश्किल समय में  उनका सहारा बने। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sufi motiwala (@sufimotiwala)

सूफी मोतीवाला ने दिया अपूर्वा का साथ 
अपूर्वा ने बताया कि सोशल मीडिया पर मिली लगातार नफरत और आलोचनाओं ने उन्हें मानसिक रूप से पूरी तरह तोड़ दिया था। उन्होंने कहा कि वह इतने कठिन दौर से गुजर रही थीं कि उनके मन में अपनी जिंदगी खत्म करने जैसे ख्याल आने लगे थे। ऐसे समय में सूफी मोतीवाला उनके लिए सबसे बड़ा सहारा बने और उन्होंने उन्हें संभाला। उस मुश्किल वक्त को याद करते हुए अपूर्वा भावुक हो गई और कहा कि यदि उस समय सूफी न होता तो शायद वह खुद को संभाल नहीं पाती। 

'मैंने सच में तुम्हें बहुत याद किया। अपनी मां की कसम खाकर कहती हूं, जब भी कोई मुझसे तुम्हारे बारे में पूछता है और कहता है तुम उसकी दोस्त कैसे थीं? वह तो बहुत मतलबी है तो मैं उनसे कहती हूं... 'लेटेंट' वाले विवाद के समय अगर सूफी मेरे साथ नहीं होता तो मैं खुदकुशी कर लेती। मैं उस मुश्किल दौर से नहीं निकल पाती। उस दौरान सिर्फ तुम ही थे जिसने मेरा साथ दिया, उस दौरान मैं किसी को डेट नहीं कर रही रही। एक दोस्त के तौर पे मुश्किल समय में तुमने मेरा बहुत साथ दिया। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News