Anushka Sharma ने किया कमबैक, नया लुक देखकर कंफ्यूज हो गए फैंस... ‘ये सच में अनुष्का हैं ?’
punjabkesari.in Wednesday, May 13, 2026 - 06:02 PM (IST)
Anushka Sharma : बॉलीवुड का जाना-माना नाम अनुष्का शर्मा काफी दिनों से ग्लैमर की दुनियां से दूर हैं। शाहरुख खान के साथ जीरो मूवी में उन्हें आखिरी बार देखा गया था। 2017 में जब से अनुष्का ने विराट से शादी की है, तब से ही उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली हैं। इसके बाद से अनुष्का ने अपनी फैमिली पर ध्यान देना शुरू कर दिया था।

अब हाल में ही अनुष्का को फिर से एक ज्वैलरी ब्रांड के एड में देखा गया। इसके बाद से ही हर जगह उनके कमबैक के चर्चे शुरू हो गए हैं। काफी दिनों बाद उनका बदला हुआ चेहरा देखकर फैंस काफी परेशान हो रहे हैं। कुछ फैंस ने उन्हें पहचानने से इंकार कर दिया है। कुछ लोगों ने लिखा है, ''अनुष्का को पहली नजर में देखना बहुत मुश्किल हो रहा है।

उनके इस एड में अनुष्का पहले से काफी अलग दिखाई दे रही हैं। कुछ लोगों का कहना है कि शायद उन्होंने कोई सर्जरी करवाई है। वहीं दूसरी तरफ लोग उनके इस कमबैक को देखकर काफी खुश हैं। एक फैन ने उन्हें कमेंट किया है , 'मजा आ गया एड देखकर, अब जल्द फिल्मों में आ जाओ.'
अनुष्का शर्मा वर्कफ्रंट
उनके काम की बात की जाए तो अनुष्का फ़िलहाल तो फिल्मों से दूर हैं लेकिन उनकी एक फिल्म आने वाली है 'चकदा एक्सप्रेस'। हालांकि 2022 में इस मूवी की शूटिंग खत्म हो गई लेकिन अभी इस फिल्म की रिलीज़ डेट का ऐलान नहीं किया गया है।
