Arjun Kapoor की बहन Anshula Kapoor ने Rohan Thakkar संग लिए सात फेरे, देखें शादी की तस्वीरें

punjabkesari.in Tuesday, Jul 07, 2026 - 11:37 AM (IST)

Anshula Kapoor Wedding : फिल्म निर्माता बोनी कपूर की बेटी और अभिनेता अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर अब शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। उन्होंने अपने लम्बे समय से रहे पार्टनर रोहन ठक्कर के साथ सात फेरे लेकर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की। इस खास मौके पर परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त मौजूद रहे। वहीं कपल की शादी की पहली खूबसूरत तस्वीरें भी सामने आ गई हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। 

Anshula Kapoor Wedding

 दुल्हन के लुक में किसी महारानी से कम नहीं लगीं अंशुला कपूर
इन तस्वीरों में आप देख सकते हो अंशुला कपूर दुल्हन लुक में किसी सुन्दर लग रही हैं। शादी में उन्होंने लाल की बजाय ऑरेंज रंग का लेहंगा पहना हुआ है।

Anshula Kapoor Wedding

उनकी हैवी ज्वेलरी उनके लुक को पूरा महारानी वाइब्स दे रही है। इसी के साथ उनके पति यानि रोहन ठक्कर ने ग्रीन कलर की शेरवानी पहनी हुई है। दोनों की जोड़ी बेहद ही सुन्दर लग रही हैं। अंशुला के चेहरे पर ब्राइडल ग्लो साफ़ दिखाई दे रहा है। 

Anshula Kapoor Wedding

अंशुला कपूर की शादी में उनकी छोटी बहनें जाह्नवी कपूर और ख़ुशी कपूर ने  ब्राइड्समेड बनकर खास जिम्मेदारी निभाई। सिंदूरदान की रस्म के दौरान ख़ुशी कपूर अपनी बड़ी बहन का मांग टीका ठीक करती नजर आई, जबकि जाह्नवी कपूर भी पूरे समय उनके साथ खड़ी दिखीं।

Anshula Kapoor Wedding

दोनों बहनों ने खूबसूरत एथनिक ऑउटफिट पहन रखे थे और अपने स्टाइलिश अंदाज से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। 

Anshula Kapoor Wedding

बोनी कपूर और मोना शौरी की बेटी हैं अंशुला कपूर 
आपको बता दें कि बोनी कपूर ने दो शादी की हैं। बोनी कपूर की पहली बीवी मौना से उनके दो बच्चे हैं, एक अर्जुन और अंशुला। हालांकि मोना अब इस दुनिया में नहीं है। बोनी कपूर ने अपनी दूसरी शादी अभिनेत्री श्रीदेवी से की थी। इस शादी से उनकी दो बेटियां, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर हैं। श्रीदेवी के निधन के बाद दोनों बहनों के जीवन में एक बड़ा खालीपन आ गया था। समय के साथ परिवार के रिश्ते और मजबूत हुए, और जाह्नवी-खुशी का अपनी सौतेली बहन अंशुला कपूर और भाई अर्जुन कपूर के साथ रिश्ता पहले से कहीं ज्यादा गहरा और खास बन गया।

Anshula Kapoor Wedding


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News