हिजाब पहनकर ट्रोल हुईं Ankita Lokhande, लोग बोले- ‘आप मराठी मुलगी हैं, आपके ऊपर हिजाब अच्छा नहीं लग रहा है
punjabkesari.in Thursday, May 28, 2026 - 01:01 PM (IST)
Ankita Lokhande : थोड़े दिन पहले टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन गौशाला गऊ सेवा करने पहुंचे थे। इसके बाद हाल में ही अंकिता ने अपनी अबु धाबी की लेटेस्ट फोटो शेयर की है। इन तस्वीरों में अंकिता ने हिजाब पहना हुआ है, जिसकी वजह से वो काफी ट्रोल हो रही हैं। अंकिता के फैंस इस बात से काफी नाराज हैं कि उन्होंने हिजाब क्यों पहना।

हिजाब पहनने पर अंकिता लोखंडे हुईं ट्रोल
अंकिता ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज अपलोड की और लिखा- मेरे कैमरा रोल से अबू धाबी के लिए बस थोड़ा सा प्यार। घूमना-फिरना, हँसना और यादें बनाना। इसी के साथ उन्होंने कुछ शार्ट ड्रेस में भी फोटोज अपलोड की हैं।
अंकिता लोखंडे ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वह मस्जिद के बाहर नजर आईं। इस दौरान उन्होंने इस्लामिक परंपरा का सम्मान करते हुए जींस और टी-शर्ट के साथ हिजाब पहना था। हालांकि उनका यह अंदाज कुछ सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आया और उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।

कमेंट सेक्शन में कई लोगों ने उनकी आलोचना की। एक यूजर ने लिखा कि “अंकिता आप मराठी मुलगी हैं, आप पर हिजाब अच्छा नहीं लग रहा।” वहीं दूसरे यूजर ने धर्म को लेकर टिप्पणी करते हुए सवाल उठाए कि उन्होंने हिजाब क्यों पहना। कुछ लोगों ने तो अंकिता को अनफॉलो करने तक की बात कह दी। इस तरह उनके पोस्ट पर लगातार कई तरह के रिएक्शन देखने को मिले।

अंकिता लोखंडे फ्रंट
अगर अंकिता के काम की बात की जाए तो वो इन दिनों फ़िलहाल शो लाफ्टर शेफ में नजर आ रही हैं।
