मेरे साथ रहो, मालामाल कर दूंगा… मिर्जापुर एक्ट्रेस ने बताया- Sugar Daddy बनने की कोशिश करता था 70 साल का Producer
punjabkesari.in Monday, Aug 24, 2026 - 05:53 PM (IST)
Anangsha Biswas Casting Couch : वेब सीरीज मिर्जापुर में जरीना के किरदार से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस अनंग्शा बिस्वास ने अपने संघर्ष के दौर से दौर से जुड़ा एक चौंकाने वाला अनुभव साझा किया है। एक पॉडकास्ट में उन्होंने इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच का सामना करने की बात बताई। अनंग्शा ने खुलासा किया कि जब वह फिल्म इंडस्ट्री में अपने शुरुआती कदम रख रही थीं, तब लगभग 70 साल के एक प्रोड्यूसर ने उन्हें एक ऐसा प्रस्ताव दिया था, जिसे सुनकर वो दंग रह गईं।

एक्ट्रेस ने खोले इंडस्ट्री के काले राज
एक पॉडकास्ट के दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि एक समय ऐसा था जब उनका आर्थिक समय बिल्कुल भी अच्छा नहीं था। इसी दौरान करीब 70 साल के एक
प्रोड्यूसर ने उन्हें अपने साथ रहने का प्रस्ताव दिया। एक्ट्रेस के अनुसार, उसने कहा कि वह उनके रहने के लिए घर और आने-जाने के लिए गाड़ी की व्यवस्था कर देगा लेकिन बदले में अनंग्शा को लगभग एक साल तक उसके साथ रहने पड़ेगा।
Sugar Daddy बनने की कोशिश करता था 70 साल का Producer
अनंग्शा ने बताया कि उस प्रोड्यूसर ने उन्हें फिल्मों में काम दिलाने के साथ-साथ खुद फिल्म बनाने का वादा भी किया था। वह व्यक्ति उनके सामने खुद को एक तरह के शुगर डैडी के रूप में पेश कर रहा था। एक्ट्रेस के अनुसार, वह उस समय इंडस्ट्री में नई थीं और उन्हें बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी कि करियर की शुरुआत में उन्हें इस तरह के अनुभव से गुजरना पड़ेगा।

इस हादसे के बाद खूब रोईं
इसके बाद एक्ट्रेस ने बताया कि उस व्यक्ति की बातें सुनने के बाद उन्होंने खुद को सँभालने की कोशिश की और वहां से निकलने के लिए कहा कि वह थोड़ी देर में वापिस आती हैं। मौका मिलते ही वह तुरंत वहां से चली गईं। घर पहुंचने के बाद इस घटना को याद कर वह काफी देर तक रोती रहीं। हालांकि, उन्होंने बातचीत के दौरान उस प्रोड्यूसर का नाम उजागर नहीं किया लेकिन इतना जरूर कहा कि वह एक मशहूर प्रोड्यूसर हैं और आज भी फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं।
परिवार को नहीं पता यह बात
इसके बाद उन्होंने बताया कि उनका परिवार हमेशा से उन्हें लेकर काफी सजग और प्रोटेक्टिव रहा है। इस घटना के बाद भी उन्होंने घरवालों को कुछ नहीं बताया क्योंकि उन्हें डर था कि अगर उनके पिता को इस बारे में पता चल गया तो वह उन्हें फिल्म इंडस्ट्री छोड़कर वापिस घर आने के लिए कह सकते हैं। एक्ट्रेस के मुताबिक, उन्होंने अपने दम पर इंडस्ट्री में पहचान बनाने के लिए काफी संघर्ष किया था और वह किसी भी हाल में अपने सपनों को अधूरा नहीं छोड़ सकती थीं।

