TVF ने फिर किया कमाल: ‘पंचायत 3’ की सफलता के बीच विजय कोशी ने बताई हिट शोज़ की वजह
punjabkesari.in Tuesday, Dec 02, 2025 - 06:48 PM (IST)
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। द वायरल फीवर (TVF) आज भारत की सबसे प्रभावशाली प्रोडक्शन हाउसेस में से एक बन चुकी है। ये हमेशा कुछ सबसे मज़ेदार और यादगार शोज़ बनाते रहते हैं। पिचर्स, पंचायत,परमानेंट रूममेट्स और गुल्लक जैसे सुपरहिट शो इसके नाम हैं। TVF ने एक ऐसी पहचान बनाई है, जो शायद किसी और के पास नहीं। इसके किरदार असली लगते हैं, जुड़ाव पैदा करते हैं और दर्शकों को अपने परिवार जैसा महसूस कराते हैं। हर TVF शो को तारीफ़ मिली है, कई अवार्ड्स मिले हैं और दर्शकों का प्यार भी मिला है, जिससे नए सीज़न हर बार हिट साबित हुए हैं।
हाल ही में, पंचायत सीजन 3 ने TVF की लंबी उपलब्धियों की सूची में एक और नाम जोड़ दिया। इसे टाइम्स ऑफ इंडिया OTT अवॉर्ड्स 2025 में “वेब सीरीज विद एक्सेप्शनल टैलेंट्स कॉमेडी सीरीज ऑफ द ईयर” का अवार्ड मिला। ये साफ दिखाता है कि TVF के शो दर्शकों पर कितना असर छोड़ रहे हैं। इस लगातार सफलता पर बात करते हुए, TVF के अध्यक्ष विजय कोशी ने कंपनी की सफलता का राज़ बताया और बताया कि ये उनके लगातार हिट शो बनाने में कैसे मदद करता है। विजय ने कहा, “हम बड़े नामों पर निर्भर नहीं रहते। हमारे लिए असलीपन और लोगों से जुड़ने की क्षमता सबसे ज़्यादा मायने रखती है।” हाल ही में विजय कोशी ET ब्रांड इक्विटी मैगज़ीन के कवर पर भी जगह मिली, जहाँ उनकी लीडरशिप और TVF के इंडस्ट्री में शानदार प्रभाव को सेलिब्रेट किया गया।
TVF भारत में डिजिटल कहानियों की दुनिया को बदलने वाली सबसे बड़ी ताकतों में से एक रहा है। 2014 में परमानेंट रूममेट्स से शुरुआत करते हुए, इसने लंबे फ़ॉर्मेट वाली वेब सीरीज़ का ज़माना शुरू किया। इसके बाद पिचर्स, ट्रिपलिंग और एस्प्रिन्ट्स जैसे अलग और नए रास्ते खोलने वाले शो आए। इन सालों में TVF ने कई नए और प्रतिभाशाली चेहरों को सामने लाया, जिससे नए एक्टर्स को चमकने का मौका मिला और सच्ची, ज़िंदगी जैसी कहानियाँ दर्शकों तक पहुंचीं। इसके किरदार असली लगते हैं, इसकी कहानियाँ आम लोगों की ज़िंदगी जैसी होती हैं, और इसके क्रिएटिव फैसलों ने दर्शकों की सोच और उम्मीदों को बदल दिया है। पंचायत, कोटा फैक्ट्री और गुल्लक जैसे हिट शो के साथ TVF ने एक ऐसी दुनिया बनाई है, जिससे दर्शक गहराई से जुड़ जाते हैं। इसी वजह से TVF आज देश के सबसे सफल और भरोसेमंद प्रोडक्शन हाउस में गिना जाता है।
TVF हमेशा से मनोरंजन की दुनिया में नए रास्ते खोजने में आगे रहा है। डिजिटल दुनिया में अपनी मजबूत पकड़ बनाने के बाद, अब वे VVAN: फोर्स ऑफ द जंगल के साथ एक नए सफ़र की ओर बढ़ रहे हैं। यह एक संयुक्त प्रोजेक्ट है, जिसमें एकता कपूर की बालाजी मोशन पिक्चर्स और अरुणाभ कुमार का द वायरल फीवर दोनों साथ आए हैं।
