Dhurandhar के सेट पर चुप-चुप रहते थे Akshaye Khanna, Danish Pandor ने बताया सेट बिहेवियर

punjabkesari.in Friday, Apr 10, 2026 - 02:04 PM (IST)

Mumbai : फिल्म Dhurandhar की बॉक्स ऑफिस पर सफलता और सोशल मीडिया पर बढ़ते क्रेज के बीच, फैंस के दिलों में आज भी Akshaye Khanna के किरदार 'रहमान डकैत' की छाप गहरी है। पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुई इस फिल्म ने अक्षय के करियर को एक नई ऊंचाई दी है। आदित्य धर के निर्देशन में अक्षय की जबरदस्त स्क्रीन प्रेजेंस और उनके वायरल हुक स्टेप्स ने साबित कर दिया कि उनका जादू आज भी बरकरार है। हाल ही में, फिल्म में उनके भाई उजैर बलोच की भूमिका निभाने वाले एक्टर Danish Pandor ने Akshaye Khanna के साथ काम करने के अनुभव और सेट पर उनके अनोखे व्यवहार के बारे में कुछ दिलचस्प खुलासे किए हैं।

Akshaye Khanna behaviour on set

सेट पर अक्षय खन्ना का स्वभाव
दानिश पंडोर के अनुसार, अक्षय खन्ना सेट पर बहुत ही सरल और मिलनसार इंसान हैं, लेकिन उनका काम करने का तरीका बाकी सितारों से काफी अलग है। दानिश ने बताया अक्षय सेट पर किसी से फालतू बात करने के बजाय अपनी ही दुनिया में रहना पसंद करते हैं। जब कैमरा ऑन होता है तो वह पूरी तरह से अपने किरदार की गहराई में उतर जाते हैं। आज के दौर में जहां हर कोई फोन से चिपका रहता है, अक्षय सेट पर मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करते। वे चुपचाप एक कोने में बैठकर अपनी परफॉर्मेंस के बारे में सोचते रहते हैं। वह खुद से पहल नहीं करते लेकिन अगर कोई उनसे कुछ पूछता है, तो वे बहुत ही शालीनता और गर्मजोशी से जवाब देते हैं।

Akshaye Khanna behaviour on set

सफलता के शोर से दूर जमीन से जुड़ा व्यक्तित्व
Dhurandhar 2 की भारी सफलता के बाद भी अक्षय खन्ना लाइमलाइट की चकाचौंध से दूर नजर आए। जब पूरी इंडस्ट्री और सोशल मीडिया पर उनके नाम की चर्चा हो रही थी, तब अक्षय अलीबाग स्थित अपने बंगले में सुकून के पल बिता रहे थे।

दानिश ने उनके इस शांत रवैये की सराहना करते हुए कहा:
उनकी यही बात सबसे शानदार है। कामयाबी और नाकामयाबी, दोनों ही स्थितियों में खुद को इतना शांत रखना उन्हें जमीन से जोड़कर रखता है। जब चीजें बहुत ज्यादा होने लगें, तो पीछे हटकर आराम करना ही सबसे बेहतर होता है।"

अक्षय खन्ना का यह लो-प्रोफाइल रहने का अंदाज और काम के प्रति उनका जुनून ही उन्हें बॉलीवुड के सबसे मंझे हुए और अलग कलाकारों की फेहरिस्त में खड़ा करता है।

Akshaye Khanna behaviour on set

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News