होटल में एक ही Bed पर Akanksha Chamola और Pamela Serena को साथ देखकर चौंक गया था वेटर, अचानक हर दी ऐसी हरकत
punjabkesari.in Sunday, Aug 09, 2026 - 06:55 PM (IST)
Akanksha Chamola and Pamala Serena : नेटफ्लिक्स शो 'लॉकअप 2 चाहे खत्म हो गया है लेकिन उस शो की दो चर्चित कंटेस्टेंट्स-पामेला सेरेना और आकांक्षा चमोला के बीच की केमिस्ट्री की चर्चा थमने का नाम नहीं ले रही है। शो के दौरान जहां आकांक्षा ने पामेला को खुले तौर पर अपनी गर्लफ्रेंड कहा था, वहीं अब बाहर आने के बाद पामेला ने भी इस पर अपनी बात रखी है। हालांकि उन्होंने अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक नाम तो नहीं दिया लेकिन यह जरूर कबूला कि उनके बीच एक खास जुड़ाव और अट्रैक्शन था। इसके साथ ही, पामेला ने होटल से जुड़ा एक ऐसा मजेदार और चौंकाने वाला वाकया साझा किया, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया।
पामेला ने सुनाई हैरान कर देने वाली बात
एक पॉडकास्ट के दौरान पामेला ने बताया कि एक बार मुंबई में शूटिंग करने के बाद वह और आकांक्षा एक साथ होटल में रुके हुए थे और उस दौरान उन्होंने रूम सर्विस से खाना आर्डर किया। पामेला ने बताया कि जैसे ही होटल के स्टाफ ने उन्हें साथ में देखा तो काफी दंग रह गया।
हमें साथ देखकर वेटर ने गिरा दी वाइन
इतना ही नहीं वो हमें देखने के बाद इतना हैरान रह गया की उसने हाथ से वाइन गिरा दी। इसके बाद उसको साफ़ करने के लिए रूम में क्लीनिंग स्टाफ आया और उसके बाद भी वो हमें देखता ही रहा। ये देखने के बाद हम काफी हैरान रह गए और उसे कहा की यहां से जाओ लेकिन तब भी वो वहां से जाने का नाम ही नहीं ले रही थीं।
अपने और आकांक्षा के रिश्ते पर पामेला ने दिया ये जवाब
जब पामेला से पूछा गया की क्या वह सार्वजानिक रूप से आकांक्षा को अपनी गर्लफ्रेंड स्वीकार करेंगी तो उन्होंने कोई सीधा जवाब देने से परहेज किया। उन्होंने बात को संभालते हुए कहा की वह अपनी निजी जिंदगी और व्यक्तिगत रिश्तों को दुनिया के सामने जाहिर करने के बजाय प्राइवेट रखना ही बेहतर समझती हैं।
पामेला को लेकर काफी प्रोटेक्टिव हैं आकांक्षा
इसी के साथ पामेला ने बताया कि वो अक्सर एक साथ घूमती हैं और काम करती हैं। इतना ही नहीं आकांक्षा उनके लिए काफी प्रोटेक्टिव हैं। इसी के साथ उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि दोनों के बीच रिलेशन नहीं है लेकिन वो इमोशनली एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं।
अर्जुन कपूर की वजह से जेलस हो गई थी आकांक्षा
पामेला ने 'लॉकअप 2' की सक्सेस पार्टी की भी एक दिलचस्प बात शेयर की। उन्होंने बताया कि पार्टी के दौरान जब वह अर्जुन कपूर के साथ हंस-बोल रही थीं और उन दोनों के बीच बेहतरीन ट्यूनिंग दिख रही थी, तो इसे देखकर आकांक्षा थोड़ी असहज महसूस करने लगी थीं। दरअसल, आकांक्षा और अर्जुन शो में आने से काफी पहले से एक-दूसरे को जानते हैं और दोनों के बीच काफी पुरानी और गहरी दोस्ती है।
