UPSC Results: बिहार के होनहारों का दबदबा, देखें रैंक

punjabkesari.in Saturday, Apr 28, 2018 - 12:30 PM (IST)

मुंबई: UPSC की ओर से घोषित किए गए सिविल सर्विस फाइनल रिजल्ट 2017 में टॉप करने वाले 28 वर्षीय अनुदीप डुरीशेट्टी ने अपने आखिरी प्रयास में ये रैंक हासिल किया है। आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी कर दिया गया। लेकिन इस साल के रिजल्ट में बिहार भी बिहार के होनहारों का दबदबा देखने को मिल रहा है। आगे पढ़ें बिहार से किसका हुआ सिविल सर्विसेज चयन-

बिहार के अतुल प्रकाश को चौथा स्थान मिला है। वह बक्सर के रहने वाले हैं। अतुल के पिता अशोक कुमार रॉय पूर्व मध्य रेलवे के निर्माण विभाग में चीफ इंजीनियर हैं। उनका पैतृक गांव बक्सर के मंगरवा में है।

 
वहीं, सहरसा के चैनपुर गांव के सागर कुमार को 13वां स्थान मिला है। सागर पाकुड़ में सहकारिता पदाधिकारी मिहिर कुमार झा ऊर्फ भगवानजी झा के दूसरे पुत्र हैं। साथ ही पटना के राजीव नगर की अभिलाषा अभिनव को 18वां स्थान मिला है।

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja

Recommended News

Related News