उपेंद्र कुशवाहा ने शिक्षकों से कहा, बच्चों को जीवन की चुनौतियों के बारे में बताइए

punjabkesari.in Friday, Sep 07, 2018 - 10:37 AM (IST)

नई दिल्ली:  केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने बृहस्पतिवार को शिक्षकों से छात्रों को ऐसी शिक्षा देने का आह्वान किया जो उन्हें जीवन में आने वाली चुनौतियों को लेकर सचेत करे और उन्हें उनसे मुकाबले में सक्षम बनाए।           

देशभर के सीबीएसई स्कूलों के 37 शिक्षकों को एक कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किये जाने के मौके पर मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री ने कहा कि महिलाएं पुरूषों से बेहतर शिक्षक हो सकती हैं क्योंकि छात्र उन्हें अपनी मां की तरह देखते हैं। उन्होंने कहा, च्च्बच्चे महिला शिक्षकों को अपनी मां के रूप में देखते हैं। क्या वे पुरूषों के बारे में भी ऐसा ही सोचते हैं।’’ कुशवाहा ने कहा, च्च्महिलाएं बच्चों की भावनाओं को पुरूषों की तुलना में ज्यादा अच्छे से समझती हैं। उनके मनोभाव को समझना सबसे महत्वपूर्ण है।’’      


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja

Recommended News

Related News