UP BEd JEE 2021 Admit Card: यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, 30 जुलाई को एग्जाम
punjabkesari.in Friday, Jul 16, 2021 - 03:58 PM (IST)

एजुकेशन डेस्क- यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2021 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने यूपी बीएड प्रवेश परीक्षाओं में भाग लेना है, वे अपने प्रेवश पत्र आधिकारिक वेबसाइट lkouniv.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन 30 जुलाई, 2021 को किया जाएगा।
बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए राज्य के 75 जिलों में करवाई जाएगी। परीक्षा के लिए 14 नोडल केंद्र बनाए गए हैं। कुल 591305 उम्मीदवारों को इस प्रवेश परीक्षा में भाग लेने के लिए पंजीकरण करवाया है। दो शिफ्टों में परीक्षा का आयोजित होंगी। इससे पहले परीक्षा का आयोजन 18 जुलाई, 2021 को किया जाना था। लेकिन इसे स्थगित कर परीक्षा 19 मई, 2021 को करवाने का निर्णय लिया था लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इस स्थगित कर दिया था। अबतक कुल दो बार बीएड प्रवेश परीक्षा को स्थगित किया जा चुका है।
UP BEd JEE 2021 Admit Card: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट, lkouniv.ac.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर उपलब्ध जेईई बीएड एडमिशन 2021-23 लिंक पर क्लिक करें।
- नया टैब ओपन होगा। अब एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- उम्मीदवार अपनी यूजर आईडी व पासवर्ड भरकर सबमिट करें।
- स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखेगा। इसे डाउनलोड कर लें।