एम.फिल. की प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित

punjabkesari.in Sunday, Oct 16, 2016 - 12:52 PM (IST)

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय एम.फिल. की विभित्र विषयों की प्रवेश परिक्षा के परिणाम घोषित कर दिए है। विश्वविद्यालय नें एम.फिल. के कॉमर्स के अलावा एम.फिल. सगीत. एम.फिल. बायोमेट्रिकोलॉजी, एम.फिल. गणित, एम.फिल. इतिहास, एम.फिल. अर्थशास्त्र, एम.फिल. कैमिस्ट्री की प्रवेश परीक्षाओं के परिणाम भी घोषित कर दिए है।

अब अगामी दिनों में निर्धारित शेड्यूल के तहत काउंसिलिंग प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। परिणाम हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इतना ही नहीं हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने रुसा के तहत बी.ए.,बी.एस.सी व बी.कॉम अॉनर्स प्रथम सैमेस्टर(नया बैंच) की एंड सैमेस्टर परीक्षअों की डेटशीट जारी कर दी है।

परीक्षाएं 25 अक्टूबर से शुरु होगी और 29 नंवबर तक चलेंगी। डेटशीट विश्वविद्यालय की वैबसाइट पर भी डाल दी गई है। इसके अलावा रुसा के तहत बी.पी.ई. प्रथम तृीतय वे 5वें सैमेस्टर की एंड सैमेस्टर परीक्षाओं की डेटशीट भी जारी कर दी गई है। बी.पी.एड. प्रथम, बी.एफ.ए. प्रथम तृीतय सैमेस्टर की एंड सैमेस्टर परीक्षाओं की डेटशीट भी जारी कर दी है। डेटशीट विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News