ऑक्सफोर्ड में पढ़ाए जाएंगे गांधी और भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े विषय

punjabkesari.in Monday, May 29, 2017 - 10:19 AM (IST)

लंदन : ब्रिटेन के ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय ने इतिहास विषय के छात्रों के लिए एक अनिवार्य पेपर शुरू किया है जिसमें भारतीय, एशियाई और पश्चिम एशियाई मामले शामिल होंगे। इस पाठ्यक्रम में भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन और 1960 के दशक के मानवाधिकार आंदोलन, महात्मा गांधी व मार्टिन लूथर किंग के बारे में पढ़ाया जाएगा। ब्रिटिश इतिहास पर अनिवार्य पेपर होंगे लेकिन इस शैक्षणिक सत्र से विश्वविद्यालय के इतिहास के स्नातक के छात्रों को एक ऐसे पेपर की परीक्षा देनी होगी जिसमें ब्रिटिश और यूरोपीय इतिहास के बाहर के विषय शामिल होंगे। इस प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय ने यह कदम उस वक्त उठाया है जब देश भर के शिक्षण संस्थानों में ‘मेरा पाठ्यक्रम श्वेत क्यों हैं’ नाम से प्रदर्शन चल रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News