UGC NET 2018 : परीक्षा पैटर्न में हुए बदलाव के बाद इस तरह आएगा क्वेश्चन पेपर

punjabkesari.in Friday, Jul 06, 2018 - 11:26 AM (IST)

नई दिल्ली : सीबीएसई दुुारा 8 जुलाई को लिए जाने वाले नेट एग्जाम के लिए 1 दिन ही बचा है। परीक्षा 84 विषयों में आयोजित की जाएगी। इस बार नेट की परीक्षा के पैटर्न में बदलाव किया गया है। इस बार परीक्षार्थियों को 3 की जगह केवल 2 पेपर देने होंगे। यूजीसी ने जूनियर रिसर्च फेलोशिप पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यार्थियों की अधिकतम आयु सीमा 2 साल बढ़ा दी है। अब 30 साल तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। अगर आप भी पेपर देने की तैयारी कर रहे है तो परीक्षा पैर्टन के बारे में अच्छे से जान लें 

पहला पेपर 
पहला पेपर जनरल एप्टीट्यूड के बेस पर होगा. इस पेपर में आपकी रीजनिंग एबिलिटी, कंप्रीहेंशन, मेंटल एबिलिटी और जनरल अवेयरनेस टेस्ट की जाएगी। इस पेपर में जनरल नॉलेज के क्वेश्चन होंगे, इसीलिए ज्यादा से ज्यादा अवेयर रहे। यह पेपर 100 नंबर का होगा। इसमें कुल 50 सवाल पूछे जाएगें।हर सवाल हल करना अनिवार्य है। पहले पेपर का समय सुबह 9.30 से 10.30 बजे तक होगा

दूसरा पेपर
दूसरा पेपर मल्टीपलक्वेश्चन पेपर होगा। आप जिस भी विषय से नेट को एग्जाम दे रहे हैं, इस पेपर में उसी विषय से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे। यह पेपर 200 नंबर का होगा। इसमें कुल 100 सवाल पूछे जाएगें।हर सवाल हल करना अनिवार्य है। पहले पेपर का समय सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक होगा


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

bharti

Recommended News

Related News