TN 10th Result 2019: तमिलनाडु बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

punjabkesari.in Monday, Apr 29, 2019 - 10:45 AM (IST)

नई दिल्ली: तमिलनाडु बोर्ड की ओर से ली गई 10 वीं क्लास की परीक्षा का परिणाम आज घोषित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी वह विभाग की 
वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते है। परीक्षा देने वाले 95.2 फीसदी बच्‍चे पास हुए हैं, पिछले साल की तरह ही इस साल भी लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा। लड़कों का पास प्रतिशत जहां 93.3 फीसदी रहा. वहीं लड़कियों का पास प्रतिशत 97% रहा। तमिलनाडु 10वीं बोर्ड में तिरुपुर जिले ने सर्वाध‍िक स्कोर जो कि 98.53 % हासिल किया है, इसके बाद रामनाथपुरम जहां सर्वाध‍िक स्कोर 98.48% रहा। इस साल नौ लाख 60 हजार विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। 

गौरतलब है कि पिछले साल 2018 में लड़कियों का पास प्रतिशत 96.4% था। तमिलनाडु बोर्ड के 10वीं के छात्रों को पास होने के लिए थ्‍योरी में 150 में से कम से कम 30 नंबर लाने होंगे। प्रैक्‍ट‍िकल परीक्षा में 50 में से कम से कम 40 नंबर लाने जरूरी हैं। तमिलनाडु 10वीं बोर्ड या सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (SSLC) परीक्षा का आयोजन 14 मार्च से लेकर 29 मार्च तक किया था। 

ऐसे कर पाएंगे चेक 
स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करने के लिए बोर्ड की वेबसाइट tnresults.nic.in पर जाएं
वेबसाइट पर दिए गए Result के लिंक पर क्लिक करें
रोल नंबर भरकर सबमिट करें.
आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा.
भविष्य के लिए आप अपने रिजल्ट का प्रिंट ऑउट ले पाएंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

bharti

Related News