हरियाणा में 3200 निजी स्कूलों की अस्थाई मान्यता एक साल बढ़ी

punjabkesari.in Thursday, Aug 30, 2018 - 10:33 AM (IST)

चंडीगढ़ः हरियाणा सरकार ने प्रदेश के 3200 निजी स्कूलों की अस्थाई मान्यता और अनुमति एक साल के लिए आगे बढ़ा दी है।  राज्य के शिक्षा मंत्री राम विलास शर्मा की अध्यक्षता में स्कूल शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और निजी स्कूल संघ के पदाधिकारियों की यहां सिविल सचिवालय में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। श्री शर्मा ने बताया कि राज्य में लगभग 3200 निजी स्कूल अस्थाई मान्यता और अनुमति के चल रहे थे। सरकार ने अब ऐसे स्कूलों की अस्थाई मान्यता एक वर्ष के लिए आगे बढ़ाने पर सहमति दे दी है।  बैठक में स्कूल शिक्षा विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव धीरा खंडेलवाल, माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक राजीव रतन और मौलिक शिक्षा विभाग के निदेशक राजनारायण कौशिक, निजी स्कूल संघ के प्रदेशाध्यक्ष सत्यवान कुंडू तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sonia Goswami

Recommended News

Related News