तेज गर्मी से विद्यार्थी परेशान, निजी स्कूल छुट्‌टी करने में कर रहे हैं मनमानी

punjabkesari.in Friday, Apr 20, 2018 - 10:17 AM (IST)

मध्य प्रदेश: इस बार अप्रैल में ही तेज गर्मी का दौर भी शुरू हो गया। तापमान करीब 41 डिग्री के आसपास है। इससे लोगों कोबाहर निकलने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में निजी स्कूल संचालक मनमानी करते हुए कलेक्टर के आदेश को  गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। तेज गर्मी और लपटों में बच्चे स्कूल से घर आ रहे हैं।

बता दें कि कलेक्टर ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों को सुबह 7.30 से 11.30 बजे तक लगाने के आदेश दिए हैं। इसके बाद भी निजी स्कूल संचालक दोपहर 1 बजे तक विद्यार्थियों की छुट्‌टी कर रहे हैं। पालकों का कहना है सुबह 9.30 बजे से ही गर्मी अपना असर दिखाने लगी है। ऐसे में दोपहर 1 बजे छुट्‌टी करने से विद्यार्थी परेशान हैं। 

बच्चों को स्कूल से घर पहुंचने तक लगभग 2 बज जाते हैं। ऐसे में कलेक्टर के आदेशों का कहीं कोई पालन निजी स्कूल संचालक नहीं कर रहे हैं। शिक्षा विभाग भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। निजी स्कूल संचालकों की मनमानी से पालक परेशान हैं। उनका कहना है कलेक्टर को तेज गर्मी के चलते अब स्कूलों की छुट्टी करने के आदेश करना चाहिए। अप्रैल में आधे से अधिक समय बीत चुका है। ऐसे में आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने पर परेशानी और बढ़ेगी। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News