RRB NTPC Admit Card 2021: RRB NTPC फेज 2 का एटमिट कार्ड जारी, जानें कब होगी परीक्षा

punjabkesari.in Thursday, Jan 07, 2021 - 03:31 PM (IST)

एजुकेशन डेस्क: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने आरआरबी एनटीपीसी फेज 2 सीबीटी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। दूसरे चरण में शामिल होने जा रहे 27 लाख उम्मीदवारों के लिए परीक्षा तिथि, शिफ्ट और एग्जाम सिटी की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जारी की गई है। आरआरबी एनटीपीसी फेज-2 के लिए परीक्षा 16 जनवरी से 30 जनवरी के बीच आयोजित की जाएगी। 

बता दें कि आज केवल वे ही उम्‍मीदवार अपनी एग्‍जाम सिटी और डेट की जानकारी देख पाएंगे जिनका एग्‍जाम दूसरे राउंड में होगा। अन्‍य उम्‍मीदवारों के लिए जानकारी इस राउंड की परीक्षा के बाद जारी की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत करीब आरआरबी 35,208 खाली पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवार की दो राउंड की परीक्षा में भाग लेना होगा। पहला कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट और दूसरा स्किल टेस्ट। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड भारत सरकार के अंतर्गत एक संस्था है जिसके जरिए भारतीय रेल में काम करने वाले कर्मचारियों की नियुक्ति की जाती है। भारत के अलग अलग भागों में कुल 21 बोर्ड हैं।

RRB NTPC Admit Card 2021: ऐसे करें डाउनलोड
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड वाले लिंक पर क्लिक करें।
मांगी गई आरआरबी एनटीपीसी क्रिडेंशियल्स दर्ज कर सबमिट करें।
स्क्रीन पर एनटीपीसी का एडमिट कार्ड प्रदर्शित होगा।
आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं या प्रिंट आउट ले लें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

rajesh kumar

Recommended News

Related News