RRB Group D: जारी हुई आंसर की, 14 जनवरी से करें आपत्ति दर्ज

punjabkesari.in Saturday, Jan 12, 2019 - 12:29 PM (IST)

नई दिल्ली:  रेलवे बोर्ड ने  RRB Group D Answer Key जारी कर दी है। इसे सबसे पहले आरआरबी भोपाल की साइट पर जारी किया गया है। अगर आप भी आंसर की देखना चाहते हैं तो आरआरबी भोपाल की साइट पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं। 


जारी हुई आंसर की पर आपत्ति 14 जनवरी शाम 5 बजे से दर्ज कराई जा सकती है। आंसर की के जवाबों पर आपत्ति 19 जनवरी 2019 रात 11.59 बजे तक दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति जताने के लिए आवेदक को प्रति सवाल 50 रुपए का भुगतान करना होगा। अगर आपत्ति सही पाई जाती है तो फीस रिफंड कर दी जाएगी। आवेदक आंसर की में सवाल और जवाब दोनो पर ही आपत्ति जता सकता है। आपत्ति जताने के लिए फीस का भुगतान भी ऑनलाइन करना होगा। 

PunjabKesari

आपको बता दें कि RRB Group D एग्जाम का आयोजन 17 सितंबर 2018 को किया गया था और यह एग्जाम 17 दिसंबर 2018 को खत्म हुए थे। इस एग्जाम के जरिए रेलवे करीब 63 हजार पदों पर भर्ती करने जारी रही है। एग्जाम में करीब 1.89 करोड़ अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था जो रेलवे का एक रिकॉर्ड भी है। इससे पहले रेलवे ने असिस्टेंट लोको पायलट और टेक्निशियन एग्जाम के पहले चरण के एग्जाम के रिजल्ट घोषित किए थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja

Recommended News

Related News