RPSC Teacher Exam Date 2020: लेक्‍चरर पदों के लिए परीक्षा का शेड्यूल हुआ जारी, जल्द करें चेक

punjabkesari.in Friday, Nov 01, 2019 - 11:58 AM (IST)

नई दिल्ली: राजस्‍थान लोक सेवा आयोग की ओर से ग्रुप 'ए', ग्रुप 'बी' और ग्रुप 'सी' के लेक्‍चरर पदों के लिये आयोजित होने जा रही परीक्षा के लिये तारीखों की घोषणा कर दी है। जिन कैंडिडेट्स ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया है वह विभाग की वेबसाइट पर जाकर शेड्यूल चेक कर सकते है। बता दें कि  RPSC लेक्‍चरर कांपेटेटिव एग्‍जाम 2018 अगले साल 03 जनवरी 2020 से शुरू होगा और 13 जनवरी 2019 तक जारी रहेगा। इस भर्ती परीक्षा के जरिये 5000 लेक्‍चरर पदों पर भर्ती होने वाली है। 

ये है परीक्षा का शेड्यूल 
RPSC ‘ग्रुप ए’ में जीके और हिन्‍दी की परीक्षा होगी, जो 3 जनवरी 2020 को क्रमश: सुबह 09:00 बजे से 10.30 बजे तक और दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। 

संस्‍कृत और राजस्‍थानी पेपर- 4 जनवरी 2020 
राजस्‍थान लोक सेवा आयोग संस्‍कृत परीक्षा का समय सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगा। वहीं आरपीएससी हिन्‍दी टेस्‍ट दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक आयोजित होगा। 

RPSC ‘ग्रुप बी’ परीक्षा- 06 जनवरी 2020 
यह परीक्षा सुबह 09:00 से 10:30 बजे तक और दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक आयोजित होगी। ग्रुप बी में सुबह सबसे पहले जीके (G.K.) का पेपर होगा और दोपहर की शिफ्ट में पोलिटिकल साइंस पेपर होगा। 
भूगोल और संगीत का पेपर- 7 जनवरी 

बायोलॉजी का पेपर- 7 जनवरी 
यह पेपर दोपहर 2 से शाम 5 बजे की शिफ्ट में होगा। 

इकोनॉमिक्‍स का पेपर- 8 जनवरी
यह पेपर सुबह 9 से 12 की शिफ्ट में होगा। 

पब्‍ल‍िक एडमिनिस्‍ट्रेशन और फिजिक्‍स का पेपर
यह पेपर दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे की शिफ्ट में होगा। 

RPSC ‘ग्रुप सी’ परीक्षा 
ग्रुप सी’ परीक्षा पांच दिन चलेगी। यह 9 जनवरी से शुरू होकर 13 जनवरी तक होगी। 09 जनवरी 2020 को जीके और इतिहास का पेपर होगा। जीके का पेपर सुबह की शिफ्ट में होगा और दोपहर की शिफ्ट में इतिहास का पेपर होगा। 

इंग्‍ल‍िश का पेपर 10 जनवरी 2020 को आयोजित होगा, उसी दिन दोपहर की शिफ्ट में कॉमर्स और एग्रीकल्‍चर का एग्‍जाम होगा जबकि केमिस्‍ट्री और सोशियोलॉजी विषयों की परीक्षा 11 जनवरी को होगी। 12 जनवरी को मैथ्‍स और होम साइंस का पेपर है, वहीं पंजाबी और ड्रॉइंग का पेपर आखिरी दिन 13 जनवरी 2020 को होगा। 

ऐसे करें चेक 
एग्जाम से जुड़ी डिटेल चेक करने के लिए उम्मीदवार विभाग की वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकते है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Author

Riya bawa

Recommended News

Related News