RPSC SI Result 2021: राजस्थान सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, 18,787 कैंडीडेट हुए क्वालीफाई

punjabkesari.in Saturday, Dec 25, 2021 - 01:57 PM (IST)

एजुकेशन डेस्क: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सब-इंस्पेक्टर व प्लाटून कमांडर पदों पर आयोजित भर्ती परीक्षा के नतीजों की घोषणा कर दी है। कुल 18,787 उम्मीदवारों ने परीक्षा उर्त्तीण की है। जिन  उम्मीदवार ने इन भर्ती परीक्षाओं में भाग लिया है, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।  प्रारंभिक परीक्षा में पास हुए उम्मीदवारों को अब मुख्य परीक्षा और बाद में इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

इस भर्ती अभियान के माध्यम से राजस्थान पुलिस में सब-इंस्पेक्टर पद पर कुल 857 पदों को भरा जाएगा। भर्ती परीक्षा 13, 14 और 15 सितंबर 2021 को दो शिफ्ट में हुई थी। पहली शिफ्ट सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई थी। पास होने वाले उम्मीदवारों को अब शारीरिक पात्रता परीक्षा या PET के लिए उपस्थित होना होगा। RPSC तीन चरणों में भर्ती प्रक्र‍िया पूरी करेगा। लिखित परीक्षा, फिजिकल फिटनेस टेस्‍ट और इंटरव्‍यू होगा।

RPSC SI Result 2021: ऐसे करें डाउनलोड

  • आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं। 
  • होम पेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
  • यहां, 'RPSC Sub-Inspector Result' लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर चयनित उम्मीदारों की सूची खुल जाएगी।
  • अपने रोल नंबर की मदद से अपना परिणाम चेक कर लें। 

यहां क्लिक कर चेक करें परिणाम


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Recommended News

Related News