लड़कों के लिए अनिर्वाय होगा होम साइंस पढ़ना

punjabkesari.in Monday, Jul 24, 2017 - 01:17 PM (IST)

नई दिल्ली : अभी तक केवल लड़कियों के लिए पढ़ाई का विषय माने जाने वाले  गृह विज्ञान को स्कूलों में लड़कों के लिए अनिवार्य बनाया जा सकता है। लड़कियों का विषय समझे जाने वाले इस संदर्भ में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने एक मसौदा प्रस्ताव को मंजूरी के लिए केंद्रीय कैबिनेट के पास भेजा है। 

मंत्रालय के प्रवक्ता के अनुसार, महिलाओं के लिए राष्ट्रीय नीति, 2017 मसौदा को हाल में मंत्रियों के एक समूह की मंजूरी मिली, जिसे कैबिनेट में भेजा गया है। मसौदा नीति प्रस्तावित करता है कि मानव संसाधन विकास (एचआरडी) मंत्रालय लैंगिक संवेदनशीलता को बढ़ावा देने के साथ-साथ लड़कियों और लड़कों दोनों के लिए गृह विज्ञान एवं शारीरिक शिक्षा अनिवार्य बनाकर स्कूलों के पाठ्यक्रम को फिर से डिजाइन करे। 

मसौदा में कामकाजी महिलाओं को प्रोत्साहित करने की भी मांग की गई है. विधवाओं और तलाशुदा महिलाओं को कर छूट की पेशकश की गई है।स्कूल बसों के लिए महिला ड्राइवरों को बढ़ावा देने की सिफारिश की गई है। ये कदम ना केवल महिलाओं को रोजगार प्रदान करेगा, बल्कि स्कूली छात्राओं के खिलाफ होने वाले यौन अपराधों में भी कमी लाएगा।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News