विद्यार्थी खूब पढ़ें और आगे बढ़ें-शर्मा

punjabkesari.in Saturday, Jan 12, 2019 - 09:50 AM (IST)

भोपाल: मध्यप्रदेश के जनसंपर्क, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, विमानन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री पी.सी. शर्मा ने विद्यार्थियों से कहा है कि वे खूब पढ़ें और आगे बढ़ें।   शर्मा यहां टीटी नगर स्थित मॉडल हायर सेकेण्डरी स्कूल के वार्षिक उत्सव समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि जो भी कार्य करें, पूरे समर्पण भाव से करें। अच्छे कार्य में सफलता जरूर मिलेगी।

 

उन्होंने कहा कि विद्यार्थी खेलकूद और पढ़ाई में कड़ी मेहनत करें और स्वयं के साथ ही विद्यालय, माता-पिता, प्रदेश और देश का नाम रोशन करें।  उन्होंने कहा कि मॉडल हायर सेकण्डरी स्कूल हमेशा एक आदर्श विद्यालय रहा है। यहाँ के विद्यार्थी सुशिक्षित हुए हैं और नई ऊँचाईयों को छुआ है। उन्होंने छात्राओं से कहा कि वे परेशानियों का डटकर मुकाबला करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री कमल नाथ के नेतृत्व में सरकार सभी वर्गों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मॉडल के समान पूरे प्रदेश का विकास किया जाएगा। प्रदेश में कोई भी बेरोजगार नहीं रहेगा। सभी को रोजगार मिलेगा। पढ़ाई के बाद जब तक रोजगार नहीं मिलता है, तब तक उन्हें भत्ते के रूप में चार हजार रूपए प्रति माह दिये जाएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja

Recommended News

Related News