सरकारी स्कूलों में लागू होगा देशभक्ति पाठ्यक्रम, केजरीवाल ने किया ऐलान

punjabkesari.in Friday, Aug 16, 2019 - 10:42 AM (IST)

नई दिल्ली: सरकारी स्कूलों में अगले साल से देशभक्ति पाठ्यक्रम लागू होगा। यह बात मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने त्यागराज स्टेडियम में शिक्षा विभाग की तरफ से आयोजित किए गए कांस्टीट्यूशन एट 70 कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने कहा था कि शिक्षा का मकसद कट्टर देश भक्त बनाना है। गांधी जी की इस बात पर काम करने का वक्त आ गया है। उस दिशा में आज पहला छोटा कदम आज उठाया गया है। हम संविधान पढ़ाने की बात कर रहे हैं। संविधान को महसूस कराने की बात कर रहे हैं। रोजाना की लाइफ में हम देश को भूल जाते हैं। हमारी कोशिश है कि देशभक्ति का ये पाठ्यक्रम हर बच्चा महसूस करे।

Related image

उन्होंने कहा कि देश भक्ति का ऐसा जज्बा हमें बच्चों के अंदर पैदा करना है कि वो देश के लिए भारत के लिए मर मिटने के लिए तैयार हों। हमारे बच्चे जब पढ़ाई पूरा करके नौकरी पर लगें, अगर किसी दिन वो रिश्वत ले तो उसे महसूस होना चाहिए कि मैं अपनी भारत माता के साथ गद्दारी कर रहा हूं। अगर वो ट्रैफिक लाइट जंप करें तो उसे लगना चाहिए कि मैंने भारत के साथ गलत किया। हमारे देश के अंदर विदेशी आते हैं कितनी बार हम सुनते हैं कि उनके साथ लूट हुई उनके साथ फ्रॉड हुआ, किसी विदेशी महिला के साथ बलात्कार हो गया, भारत के बारे में वो क्या सोचकर वापस जाते होंगे। 

हमारे बच्चों के अंदर कूट-कूटकर ऐसी भावना भरी होनी चाहिए कि विदेशियों को हमें अपना मेहमान मानना है। उनको सम्मान देना है। देशभक्ति के पाठ्यक्रम में हमें तीन चीजें करनी हैं। पहली बात अपने बच्चों को अपने देश के ऊपर गर्व करना महसूस कराना है। दूसरी बात उसे भारत के बारे में अपनी जिम्मेदारी का अहसास कराना है। हमारे देश में सौ समस्याएं हैं। हम गरीब हैं। हमारे किसान आत्महत्या करते हैं। हमारे यहां ये समस्या है। हमारे यहां वो समस्या है। लेकिन इसे ठीक कौन करेगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Author

Riya bawa

Recommended News

Related News