MBBS छात्रों को वैकल्पिक विषय चुनने का विकल्प देगा आयुष मंत्रालय

punjabkesari.in Saturday, Feb 16, 2019 - 12:36 PM (IST)

एजुकेशन डेस्कः आयुष मंत्रालय एमबीबीएस के छात्रों को नए शैक्षणिक सत्र में  आयुष (आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी) प्रणालियों को 2019-20 शैक्षणिक वर्ष से एक वैकल्पिक विषय के रूप में चुनने का विकल्प देगा। इस पहल का उद्देश्य भविष्य के डॉक्टरों को चिकित्सा की वैकल्पिक प्रणालियों से परिचित कराना है।

बता दें कि  नए पाठ्यक्रम को पिछले महीने बोर्ड ऑफ गवर्नर (BoG) से अंतिम मंजूरी मिली और अगस्त से इसे लागू किया जाएगा,जब नया शैक्षणिक सत्र (2019-20) शुरू होगा। 3 महीने के मॉड्यूल को आयुष मंत्रालय द्वारा डिजाइन किया जाएगा। यह एलोपैथी के छात्रों के लिए चिकित्सा की वैकल्पिक प्रणालियों को बढ़ावा देना है। निवारक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में आयुष प्रणाली एक महान भूमिका निभा सकती है।
हालांकि, यह मैडीकल छात्रों के लिए अनिवार्य नहीं होगा। ”डॉ  वी.के. पॉल  अध्यक्ष  BoG  ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा इससे छात्रों को आयुष अस्पतालों  तथा आउट पेशेंट विभागों (ओपीडी), आदि में भाग लेने का मौक मिलेगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sonia Goswami

Recommended News

Related News