MP CJ Result 2021 : MP सिविल जज प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे घोषित, 1942 उम्मीदवार हुए सफल

punjabkesari.in Tuesday, May 25, 2021 - 05:01 PM (IST)

एजुकेशन डेस्क: मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने सिविल जज क्लास -2  (एंट्री आईवेल) ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा -2019 (फेज-2) के नतीजे घोषित कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने 20 मार्च, 2021 को आयोजित प्रारंभिक परीक्षा में भाग लिया था, वे आधिकारिक वेबसाइट, mphc.gov.in पर विजिट कर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। 

कुल 1942 उम्मीदवारों ने क्वालीफाई किया
एमपी सिविल जज मुख्य परीक्षा के लिए कुल 1942 उम्मीदवारों ने क्वालीफाई किया है। जिन उम्मीदवारों का रोल नंबर सूची में उपलब्ध है, वे अब मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। एमपी सिविल जज मेन्स परीक्षा तिथि की बाद में घोषणा की जाएगी। इस भर्ती के माध्यम से सिविल जज के कुल 252 रिक्त पदों को भरा जाना है। उम्मीदवारों के चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार शामिल हैं।

MPCJ Result 2021: ऐसे चेक करें परिणाम
आधिकारिक वेबसाइट mphc.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर उपलब्ध संबंधित परीक्षा के लिए रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
एमपी सिविल जज रिजल्ट पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगा।
उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन नंबर, नाम और कटेगरी के अनुसार रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
उम्मीदवार इसे डाउनलोड या प्रिट आउट ले सकते हैं।

जानें क्या रही कटऑफ
कुल कटऑफ- 252
सामान्य वर्ग- 115
ओबीसी- 105
एससी- 88
एसटी- 82

यहां क्लिक कर चेक करें परिणाम

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Recommended News

Related News