SEBI Grade A Phase-1 Marks 2021: फेज-1 परीक्षा के मार्क्स sebi.gov.in पर जारी, ऐसे करें चेक

punjabkesari.in Friday, Feb 12, 2021 - 01:58 PM (IST)

एजुकेशन डेस्क: भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने ग्रेड ए ऑफिसर (असिस्टेंट मैनेजर) के पदों पर भर्ती के लिए पहले चरण की ऑनलाइन परीक्षा के मार्क्स जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने फेज 1 की परीक्षा में भाग लिया है, वे अपने मार्क्स आधिकारिक वेबसाइट sebi.gov.in पर चेक कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को अपने रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। 17 जनवरी 2021 को फेज-1 परीक्षा का आयोजन किया गया था।

फेज 1 परीक्षा में सफल घोषित होने वाले उम्मीदवारों को फेज 2 की परीक्षा में शामिल होना होगा। परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए कॉल लेटर 5 फरवरी को जारी किए जा चुके हैं। जिन उम्मीदवारों ने अब तक अपना कॉल लेटर डाउनलोड नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं, फेज 2 परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी, 2021 को किया जाएगा

ऐसे करें चेक मार्क्स
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sebi.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर करियर सेबी लिंक पर क्लिक करें।
अब रिजल्ट सेक्शन में दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
यहां उम्मीदवार फेज 1 एग्जाम के मार्क्स लिंक पर क्लिक करें।
यहां अपना रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज कर सबमिट करें।
स्क्रीन पर मार्क्स आ जाएंगे, डाउनलोड कर लें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Recommended News

Related News