महाराष्ट्र बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट , एेसे करें चैक

punjabkesari.in Friday, Jun 08, 2018 - 12:23 PM (IST)

नई दिल्ली: महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी ( महाराष्ट्र बोर्ड दसवीं रिजल्ट 2018 ) ने 10वीं के नतीजे घोषित कर दिए है। स्टूडेंट्स विभाग की वेबसाइट mahresult.nic.in पर जा कर अपना रिजल्ट चैक कर सकते है। बोर्ड की ओर से जारी किए गए नतीजों में इस बार 89.41 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं। लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा है। 91.17 प्रतिशत लड़कियां पास हुई हैं और 87.27 प्रतिशत लड़के।   86.87% दिव्यांग विद्यार्थी पास हुए हैं।

महाराष्ट्र बोर्ड में 10वीं परीक्षा 2018 के लिए करीब 17 लाख विद्यार्थियों ने महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं की परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। परीक्षाएं 1 मार्च से 24 मार्च तक आयोजित हुए थीं। इससे पहले 30 मई को महाराष्ट्र बोर्ड ने 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

bharti

Recommended News

Related News