विदेश में पढ़ाई के लिए ध्यान में रखें ये जरूरी बातें..

punjabkesari.in Monday, Aug 27, 2018 - 04:37 PM (IST)

हर साल भारत से लाखों की संख्या में छात्र विदेशों में पढने जाते हैं। विदेश में पढ़ाई करने का सपना कई स्टूडेंट्स का होता है। पर अधिक जानकारी ना होने के वजह से स्टूडेंट्स अपना फैसला बदल लेते हैं। वहीं अगर आप भी विदेश में पढ़ाई करना चाहते हैं तो जरूर पढ़ें ये टिप्स

जानें- ये जरूरी बातें...

-  किस कोर्स- आपका बच्चा किस कॉलेज एडमिशन ले रहा है, इसके बारे में पूरी जानकारी रखें। जैसे- आप कोर्स में किन विशेष विषयों को चाहते हैं, कोर्स का समय कितना होगा, कॉलेज कैसा है, वहां की फैकल्टी कैसी है आदि।  

- वहीं इस बात की भी ख्याल रखें कि जिस देश में आप पढ़ने जा रहे हैं। भारत से दूरी कितनी है। संपर्क के साधनों की कमी तो नहीं है। सुरक्षा और मौसम कैसा है।

- कॉलेज में स्कॉलरशिप प्रोवाइड करवा रहा है। यदि ऐसा है तो उसके बारे में पूरी जानकारी पता करें।

- आपको बता दें, कई कॉलेज अंतर्राष्ट्रीय छात्रों को कई तरह की सेवाएं प्रदान देते हैं। वह उन्हें वहां पहुंचने से पहले और बाद में दोनों प्रकार की सेवाएं शामिल हैं। इनमें वीजा प्राप्त करने में मदद करना और नए देश में रहने की भी सुविधा दी जाती है। यदि ऐसा है तो पहले ही पता कर लें ताकि आप इनका भरपूर लाभ उठा सकें।

- मोटा पैसा लगाकर आप विदेश में पढ़ने जा रहे हैं, तो ये सुनिश्चित कर लें कि जिस कॉलेज में आप एडमिशन लेने जा रहे हैं। वहां का प्लेसमेंट क्राइटेरिया क्या है। वहां कौन-कौन सी कंपनी आती है। इन सभी बातों का अगर आप ध्यान रखेंगे तो विदेश में पढ़ाई करना और आसान हो जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja

Recommended News

Related News