हाजिरी को लेकर सख्त हुआ जेएनयू

punjabkesari.in Monday, Nov 26, 2018 - 03:13 PM (IST)

नई दिल्ली: जेएनयू में एक बार हाजिरी अनिवार्य मुद्दा गर्माता दिखाई दे रहा है। एक तरफ जहां जेएनयू शिक्षक संघ और छात्र संघ लगातार इस नियम का विरोध कर रहे है, वहीं प्रशासन इस नियम को सुचारू रुप से चलाने के लिए लगातार कोशिश कर रहा है।

 

इसी को देखते हुए एक बार फिर जेएनयू प्रशासन ने हाजिरी नियम को लेकर सख्ती दिखाई है। जेएनयू रजिस्ट्रार प्रो. प्रमोद कुमार का कहना है कि यूजीसी नियम के अनुसार ही जेएनयू में भी हाजिरी नियम लाया गया है। इसके साथ ही 275वीं कार्यकारी परिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि विवि के सभी संकाय सदस्यों को इस नियम का पालन करना होगा। अगर ऐसा नहीं होता है तो उनके खिलाफ प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यूजीसी नियमावली के अनुसार सभी विवि. संकाय को अकादमिक साल में 180 दिन पूरा करना अनिवार्य होता है। इस हिसाब से एक दिन के अंदर सभी संकाय  सदस्यों को विवि. परिसर में तकरीबन पांच घंटें होना अनिवार्य है। 


जेएनयू रजिस्ट्रार के अनुसार जेएनयू परिसर के ज्यादातर स्कूलों में हाजिरी नियम सुचारू रुप से चल रहा है। लेकिन कुछ शिक्षकों द्वारा इस हाजिरी नियम का विरोध किया जा रहा है। इसकी वजह से शिक्षक अपनी कक्षाओं का रजिस्टर नहीं बना रहे है, न ही छात्रों की हाजिरी ले रहे है। जोकि जेएनयू प्रशासन और यूजीसी नियम के विरोध करता है। प्रशासन ने कहा कि लगातार शिक्षक कोर्ट का हवाला देते हुए इस नियम का पालन नहीं कर रहे है। जबकि शिक्षक द्वारा छात्रों की मार्किंग अटेंडेस को लेकर कोई मामला उच्च-न्यायालय में नहीं है।      
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja

Recommended News

Related News